कांग्रेस का बीजेपी पर पलटवार- MLA खरीद नहीं पा रहे तो कैसे करेंगे फ्लोर टेस्ट की मांग
नई दिल्ली: राजस्थान में पिछले 10 दिनों से सियासी ड्रामा जारी है। इस बीच सचिन पायलट 18 बागी विधायकों के साथ हरियाणा के एक होटल में ठहरे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी लोकतांत्रित तरीके से चुनी गई सरकार को गिराना चाहती है। इस वजह से वो विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है। बीजेपी ने साफ किया है कि उसने फ्लोर टेस्ट की मांग कभी नहीं की थी। जिस पर अब कांग्रेस ने फिर पलटवार किया है।

Recommended Video
मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने कहा कि बीजेपी का कहना है कि हमने फ्लोर टेस्ट की मांग ही नहीं की। आप फ्लोर टेस्ट की मांग तो तब करेंगे जब आप विधायकों को तोड़ लेंगे, आप विधायकों को खरीद नहीं पा रहे, तो फ्लोर टेस्ट की मांग कैसे करेंगे। इससे पहले शनिवार को कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बीजेपी कांग्रेस के बागी विधायकों को कर्नाटक शिफ्ट करना चाहती है, ताकी गहलोत सरकार को अस्थिर कर सके।
क्या था बीजेपी का बयान?
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद्र कटारिया ने रविवार को कहा कि, बीजेपी ने कभी फ्लोर टेस्ट की मांग नहीं की और ना ही अभी कर रही है। हम उनकी लड़ाई देख रहे हैं। जब समय सही होगा और हमें कुछ करना होगा, हम चर्चा करेंगे और उस दिशा में आगे बढ़ेंगे। अब तक हमें अनावश्यक रूप से इस मामले में घसीटा जा रहा है। कटारिया ने कहा कि, सरकार के पास फोन टैप करने का अधिकार है, लेकिन इसे होम डिपार्टमेंट से अनुमोदन में लाने के बाद ही किया जा सकता है। कोई भी निजी व्यक्ति इसे करने के लिए अधिकृत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications