RAS Result: आरएएस में श्रीगंगानगर के विक्रांत ने पाई नंबर वन रैंक, टॉपर्स में एक ही जगह से 3 अभ्यर्थी
RAS Topper Vikrant Sri Ganganagar: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC ) ने आरएएस 2021 परीक्षा का अंतिम परिणाम 17 नवंबर की देर रात जारी कर दिया है। श्रीगंगानगर के विक्रांत शर्मा ने नंबर एक रैंक हासिल की है।
RAS Topper 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2021 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। 17 नवंबर को देर रात जारी हुए आरएएस 2021 में श्रीगंगानगर के विक्रांत शर्मा ने पहला, श्रीगंगानगर की ही प्रिया बजाज ने दूसरे व किरणपाल ने तीसरे स्थान प्राप्त किया है।

मीडिया से बातचीत में आरपीएससी के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि साल 2021 की राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा 988 पदों के लिए आयोजित की गई थी। 2155 अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी हुई थी। कुल 3 लाख 28 हजार 147 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 10 जुलाई से चल रहे थे।
आरएएस के टॉपर 2021
1. विक्रांत शर्मा, श्रीगंगानगर
2. प्रिया बजाज, श्रीगंगानगर
3. किरणपाल, हनुमानगढ़
4. विश्वजीत सिंह, जोधपुर
5. भारती गुप्ता, करौली
6. आकांक्षा दुबे, उदयपुर
7. कंचन चौधरी, सीकर
8. शुभम शर्मा, श्रीगंगानगर
9. निधि उदसरिया, बीकानेर
10. सत्यनारायण, जालोर
श्रीगंगानगर का दबदबा
आरएएस परीक्षा 2021 के टॉपर्स में श्रीगंगानगर जिले का दबदबा रहा है। साल 2023 में आए आरएएस के रिजल्ट में टॉप टेन में तीन अभ्यर्थी श्रीगंगानगर से हैं। वहीं श्रीगंगानगर से ही लगते हनुमानगढ़ से भी एक अभ्यर्थी टॉप टेन में है।












Click it and Unblock the Notifications