राजस्थान : RAS प्री पास बहू लाए सोचा SDM बनेगी, मैंस में फेल हुई तो घर से निकाला
झुंझुनूं 30 जुलाई। राजस्थान प्रशासनिक सेवा यानी आरएएस 2018 भर्ती परीक्षा में झुंझुनूं जिले की चिड़ावा की बेटी मुक्ता राव टॉपर बनी हैं। वहीं, झुंझुनूं की ही एक अन्य बेटी के लिए आरएएस परीक्षा ने घर छुड़वाने का काम किया है। आरोप है कि आरएएस परीक्षा पास नहीं करने पर इस महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने घर से निकाल दिया है। झुंझुनूं की सूरजगढ़ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Recommended Video

आरएएस प्री क्लियर करने पर हुआ रिश्ता
झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर दो की उषा ने बताया कि उसने साल 2013 में आरएएस प्री क्लियर किया था। तब गांव बुगाला निवासी विकास से रिश्ता तय हुआ। पॉलिटेक्निक कॉलेज में व्याख्याता विकास व उसके परिजनों को लगा कि उषा आरएएस प्री क्लियर कर चुकी है। जल्द ही एसडीएम बन जाएगी।

फेल होने पर बदल गया व्यवहार
साल 2016 में विकास व उषा की शादी करवा दी गई। उधर, साल 2013 की आरएएस भर्ती की मैंस एग्जाम उषा की शादी के बाद हुई, जिसमें वह फेल हो गई। उषा का कहना है कि आरएएस परीक्षा में फेल होने के बाद से उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे।

आधा दर्जन परीक्षाओं में फेल
उषा का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे फेल होने पर ताने मारने के साथ-साथ दहेज के लिए परेशान लगे। फिर भी उषा ने हिम्मत नहीं हारी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग्य आजमाया, मगर सफल नहीं हो सकी। ऐसे में ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया।

इनके खिलाफ मामला दर्ज
सूरजगढ़ एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि उषा ने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर व्याख्याता पति विकास, ससुर नानड़राम, सास बिमला व दो बिचौलिए संजय व प्रकाशदेवी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications