Ranjeeta Sharma : स्वार्ड ऑफ ऑनर पाने वाली देश की पहली महिला IPS अब कोटपूतली-बहरोड़ की प्रथम SP बनीं
MS RANJEETA SHARMA SUPERINTENDENT OF POLICE, KOTPUTLI-BEHROR: राजस्थान के नए जिले कोटपूतली बहरोड़ की प्रथम पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा मूल रूप से हरियाणा से हैं।
Ranjeeta Sharma SP Rajasthan: राजस्थान में बनाए गए 19 नए जिलों में 8 अगस्त 2023 से नए पुलिस अधीक्षक भी लगा दिए गए हैं। इसके लिए बीती रात ही राजस्थान सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।
नए जिले कोटपूतली-बहरोड़ में पुलिए अधीक्षक पद पर राजस्थान कैडर की IPS रंजीता शर्मा को लगाया गया है। ये वो आईपीएस हैं, जो SVPNPA में ट्रेनिंग के दौरान भी इतिहास रच चुकी हैं।

2019 बैच की आईपीएस अधिकारी रंजीता शर्मा ने हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 72वां दीक्षांत समारोह 2021 में आईपीएस एसोसिएशन का स्वार्ड ऑफ ऑनर पाया था। ऐसा करने वाली देश की पहली महिला आईपीएस थीं।
कौन हैं कोटपूतली-बहरोड़ एसपी रंजीता शर्मा?
- अब कोटपूतली-बहरोड़ जिले की पहली पुलिस अधीक्षक बनने का गौरव आईपीएस रंजीता शर्मा को हासिल हुआ है। रंजीता शर्मा मूल रूप से हरियाणा के के रेवाड़ी जिले के गांव डहीना की रहने वाली हैं।
- 1 नवंबर 1986 को जन्मी आईपीएस रंजीता शर्मा का परिवार वर्तमान में दिल्ली के पास फरीदाबाद में रहता है।
- आईपीएस रंजीता शर्मा के पिता का नाम सतीश कुमार शर्मा व मां सविता शर्मा है। दो भाई भानु प्रताप शर्मा व वीर प्रताप शर्मा हैं जो प्राइवेट जॉब करते हैं।
- रंजीता अपने गांव से पहली आईपीएस हैं। इनके मामा के बेटे आदित्य प्रकाश भारद्वाज आईआरएस अधिकारी हैं।
आखिरी प्रयास में आईपीएस बनीं रंजीता शर्मा
- बता दें कि रंजीता शर्मा को यूपीएससी में अपने आखिरी व छठे प्रयास में सफलता मिली। साल 2018 में इनको 130वीं रैंक हासिल हुई थी।
- रंजीता शर्मा साल 2013, 215 व 2017 में प्रारम्भिक परीक्षा भी पास नहीं हुई। साल 2014 व 2016 में प्रारम्भिक व मुख्य परीक्षा पास की, मगर इंटरव्यू में रह गईं।












Click it and Unblock the Notifications