कौन हैं BJP MP रंजीता कोली जिन्हें मिली Y श्रेणी की सुरक्षा, क्यों सता रहा जान से मारने का खतरा?
भरतपुर, 10 दिसम्बर। राजस्थान के भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली को केंद्र सरकार की ओर से वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। अब इनकी सुरक्षा में सीआईएसएफ के जवान तैनात रहेंगे।

रंजीता कोली को इसलिए मिली वाई श्रेणी सुरक्षा
भरतपुर से पहली बार सांसद बनीं 42 वर्षीय रंजीता कोली को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने के पीछे वजह उनकी जान को खतरा माना जा रहा है। उन पर जानलेवा हमला और धमकी के मामले सामने आ चुके हैं। वाई श्रेणी सुरक्षा इसमें देश के वो वीआईपी लोग आते हैं जिनको इसके तहत 11 सुरक्षाकर्मी मिले होते हैं। इनमें 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ भी शामिल होते हैं।

SIT कर रही फायरिंग की जांच
भरतपुर सांसद रंजीता कोली पर कौन हमले कर रहा है? कौन इन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है? इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पूर्व के मामलों की जांच भी एसआईटी कर रही है।
धमकी और जिंदा कारतूस घर के बाहर चस्पा किए
9 नवंबर 2021 को सांसद रंजीता कोली के घर बाहर पत्थर फैंके गए। फायरिंग की गई और एक धमकी भरा पत्र भी छोड़ा गया। दीवार पर टाइपशुदा धमकीभरा पत्र व जिंदा कारतूस चस्पा कर गए। इस घटना के बाद सांसद कोली की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था।
Recommended Video

सीएम ने भेजी एसओजी टीम
इस मामले में खुद राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर बताया था कि भरतपुर सांसद श्रीमती रंजीता कोली से फोन पर बात कर कुशलक्षेम जानी। साथ ही डीजीपी, प्रमुख सचिव, गृह विभाग को निर्देशित किया है कि घटना की पूरी जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। घटना की जांच के लिए जयपुर से SOG की टीम भरतपुर जाकर घटना की जांच करेगी।
पांच माह पूर्व गाड़ी पर पथराव
भरतपुर सांसद रंजीता कोली पर रात को पांच माह पहले भी उनकी गाड़ी पर हलैना पुलिस थाना इलाके में पथराव कर दिया था। उस घटना के भी अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

सांसद को मिला धमकी भरा पत्र
नौ नवंबर को सांसद कोली को मिले धमकीभरे पत्र में लिखा गया कि 'दलित हैं दलित बनकर रहे हैं तू मानेगी नहीं ना आते ही सांसद गिरी हम निकालते हैं। देखें तरे को एक बार पहले ही छोड़ दिया तो नहीं मानी तेरी औकात में रह जा तेरी औकात है ना तेरा अंबेडकर बाबा साहब तेरे को बचाएगा। ना मोदी ना शाह तू जितना हवा में उड़ रही है ना अब तू कर हमारे लिए कुछ तेरे को हम बताते हैं। यह खाली ट्रेलर है। अगली बार तेरे इतनी गोली होंगी। देख तेरे को कौन बचाता है। अब मरने के लिए तैयार। तू जितनी हवा में उड़ने इतना उड़ गई। अब देखते हैं तेरे को कौन बचाता है। लगा ले जितनी ताकत लगानी है। अभी किसी का भी बाप तेरे को बचाने है ना तो देख लियो'

भरतपुर सांसद रंजीता कोली का जीवन परिचय
रंजीता कोली
पार्टी-भाजपा
संसदीय क्षेत्र-भरतपुर राजस्थान
जन्म 9 मई 1979
माता-पिता-शकुंतला देवी व देवीराम
पति-होमचंद कोली
शादी-30 अप्रैल 2002
बच्चे-दो बेटे व एक बेटी
राजनीतिक कॅरियर- सामाजिक न्याय और अधिकारिता संबंधी स्थायी समिति व परामर्शदात्री समिति, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में सदस्य भी रह चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications