jaipur News: राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कांग्रेस को क्यों बता दिया भगदड़ ? टिप्पणी के बाद सियासी बवाल

Lok Sabha Eleciton: जयपुर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर आज राज्य सभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि एक ओर गुलशन की बहार है और दूसरी ओर कांग्रेस में भगदड़ मची है।

राज्यसभा सांसद तिवाड़ी ने कहा कि प्रदेश की जनता भजनलाल सरकार के नेतृत्व से खुश है और सरकार का जनता के लिए संदेश है कि प्रेम से दीया जलाओ, भजन करो और देव तुल्य जनता का सम्मान करो।

rajya-sabha-mp-ghanshyam-tiwari-called-bjp-gulshan-and-congress-called-stampede

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 100 दिनों की उपलब्धियों को गिनाया।

सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि एक ओर गुलशन में बहार है तो दूसरी ओर भगदड़ मची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राजस्थान की भजनलाल सरकार ने एक के बाद एक जनहितैषी योजनाओं को लागू किया।

महज 100 दिनों के कार्यकाल में राजस्थान के 25 जिलों के लिए जीवनदायनी कहलाने वाली योजना ईआरसीपी और यमुना जल का ऐतिहासिक समझौता किया।

ईआरसीपी से जहां प्रदेश के 21 जिलों के लोगों की सिंचाई के साथ पेयजल समस्या का समाधान होगा, वहीं दूसरी ओर यमुना जल समझौते से शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, नीमकाथाना, चूरू और झुंझुंनूं जिलों की जनता को सिंचाई एवं पीने का पानी मिलेगा। यह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 3 प्रदेशों की ट्रिपल इंजन सरकार के सहयोग से हो पाया है।

सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में राजस्थान में 8400 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण कार्य हुआ है, वहीं आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 5 लाख तक का बीमा कवर, देश के 55 करोड़ परिवारों को मिला है।

राजस्थान के 1.1 करोड़ से अधिक लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड जारी किए गए। वहीं भजनलाल सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि की राशि को 6 हजार से बढ़ाकर 8 हजार कर दिया। इस योजना से राजस्थान के 81 लाख किसानों को लाभ पहुंचा।

पीएम मुद्रा योजना के तहत राजस्थान में 1.9 करोड़ से अधिक के लोन स्वीकृत हुए जिसमें 63 फीसदी लाभार्थी महिलाएं है। प्रदेश के 50 लाख परिवारों को नल से जल योजना का लाभ मिला, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत राजस्थान के 83 लाख से अधिक लोगों का नामांकन हुआ, पीएम जनधन योजना के तहत प्रदेश के 3.43 करोड़ लोगों का बैंक खाता खुला, पीएम जन औषधी केंद्रों की बात करें तो प्रदेश में 300 से अधिक जन औषधी केंद्र चल रहे है।

पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत राजस्थान में 79 मैट्रिक टन अनाज बांटा जा रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 साल के दौरान देशभर में 76 नए एयरपोर्ट बनाए गए हैं, इनमें से 3 एयरपोर्ट राजस्थान में बनाए जा रहे है।

महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण वाला नारी शक्ति वंदन बिल पास करवाकर आधी आबादी को हक दिलाने का काम भी पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ है। हमारे देेश के सैनिकों की दशकों से लंबित वन रैंक वन पेंशन योजना को पीएम मोदी ने लागू किया।

सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि देश को सांस्कृतिक आजादी दिलाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। जन जन के आराध्य प्रभु श्री राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को मजबूती दिलाने का काम किया है।

प्रधानमंत्री मोदी के 10 साल के इस ऐतिहासिक कालखंड में भारत विश्व के 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था से 5वें नंबर की अर्थ व्यवस्था पर पहुंच गया। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत की अर्थ व्यवस्था 5वें से तीसरे नंबर पर पहुंचेगी।

सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बावजूद रूस से 30 प्रतिशत क्रूड खरीदकर रिफाइनरी से शुद्ध कर यूरोप में एक्सपोर्ट करने का काम किया है। ऊर्जा के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और देश के भीतर ऊर्जा तंत्र मजबूत हो रहा है।

यह भारत का स्वर्णिम काल है जिसमें आज भारत में सबसे बड़ा पुल चीनाब नदी पर बनाया गया है तो भारत मंडपम सबसे बड़ा सम्मेलन केंद्र बन गया।

इस बार लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रदेश की सभी 25 सीटों पर कमल खिलाएगी। वहीं देश में इस बार भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिलेगा भाजपा 370 सीटों से ज्यादा और एनडीए 400 पार सीटों पर कमल खिलाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+