Rajasthan News: राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की तैयारियां, जानिए आज पहले दिन कितने आए नामांकन

Rajasthan News: राजस्थान में राज्यसभा द्विवार्षिक उप निर्वाचन-2024 के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है । हालांकि आज पहले दिन कोई नामांकन नहीं आया है लेकिन भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर कशमकश शुरू हो गई है।

राज्यसभा द्विवार्षिक उप निर्वाचन-2024 के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नांमाकन पत्र भरने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 21 अगस्त तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया के लिए राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा को रिटर्निंग ऑफिसर एवं संजीव कुमार शर्मा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है।

rajya-sabha-election-process-in-rajasthan-chief-election-officer-naveen-mahajan-made-preparations

रिटर्निंग ऑफिसर महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक विधानसभा में जमा किए जा सकते हैं।

विधानसभा के कमरा नं. 113 से अभ्यर्थी नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते हैं एवं इन्हें कमरा नं. 106 में जमा करवाया जा सकेगा। रिटर्निंग ऑफिसर और उनकी अनुपस्थिति में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री संजीव कुमार शर्मा नामांकन पत्र स्वीकार करेंगे।

रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 22 अगस्त को विधानसभा के कमरा नं. 751 में होगी। अभ्यर्थी 27 अगस्त तक नाम वापस ले सकेंगे। आवश्यक होने पर मतदान 3 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक होगा।

मतगणना इसी दिन सायं 5 बजे से होगी। चुनाव प्रक्रिया 6 सितम्बर से पूर्व सम्पन्न कर ली जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए उप निर्वाचन सम्पन्न होना है। बुधवार को राज्यसभा उप निर्वाचन के लिये कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ है।

इधर आज भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भी देर शाम अचानक गहमागहमी बढ़ गई और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कई दिग्गज नेताओं के साथ बैठक की। सियासी जानकार बता रहे है कि राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर यह बंद कमरे में बैठक आयोजित की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+