शर्मनाक : टॉयलेट में छोड़ी नवजात जुड़वां बच्चियां, एक दिन पहले ही हुआ था जन्म

राजसमंद, 9 मार्च। राजस्थान के राजसमंद में इंसानियत को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। यहां शौचालय में एक दिन की नवजात जुड़वां बेटियों को छोड़ दिया गया। आस-पास के लोगों की सूचना पर बच्चियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों स्वस्थ हैं। इन्हें यहां पर किसने छोड़ा? यह अभी पता नहीं चल पाया है। घटना राजसमंद में बुधवार को नेशनल हाईवे नंबर आठ की है।

Rajsamand Newborn twin girls

डॉक्टरों के अनुसार दोनों बच्चियों में एक वजन 1 किलो और दूसरी का वजन मात्र 800 ग्राम है। इस नाजुक हालत में यदि बच्चियों को मां का दूध मिलना जरूरी है। दोनों का जन्म 24 घंटे पहले हुआ है। इन्हें राजसमंद के आरके अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उदयपुर रैफर किया जाएगा।

दरअसल, बुधवार सुबह गोमती-उदयपुर के धानीन के पब्लिक टॉयलेट में स्वीपर सुबह 8:30 टॉयलेट की सफाई करने आया तो वहां बच्चियों के रोने की आवाज आ रही थी। अंदर जाकर देखा तो बच्चियां एक कंबल में लिपटी थी। स्वीपर ने इसकी सूचना टोल के कंट्रोल रूम को दी। केलवा थाना अधिकारी को भी इसकी जानकारी दी गई। दोनों बच्चियों को आरके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

राजसमंद जिला अस्पताल (आरके) के पीएमओ डॉ ललित पुरोहित ने बताया कि 2 नवजात शिशु को टोलकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया है। इनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। वजन काफी कम है। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उदयपुर रैफर किया जाएगा।

अस्पताल में बेबी मिल्क की व्यवस्था है। एक का वजन 800 ग्राम और दूसरे का वजन 1 किलो के आस-पास है। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे जुड़वां होने की संभावना है। सूचना मिलने पर बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इधर, पुलिस भी आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से मां-बाप के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+