हेड कांस्टेबल ने कांग्रेस की महिला नेता को I love U, मिस यू लिखकर भेजे गंदे फोटो-वीडियो
राजसमंद। राजस्थान कांग्रेस की एक महिला नेताा पुलिस हेड कांस्टेबल की हरकतों से दुखी हो गई है। महिला नेता ने राजसमंद पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर जो शिकायत की उसे सुनकर खुद एसपी भी हैरान रह गए। कांग्रेस महिला नेता ने राजसंद के ही एक हेड कांस्टेबल पर अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपी हेड कांस्टेबल के निलबंन की मांग की है।

अर्धनग्न तस्वीरें भी भेजी
महिला राजसमंद में यूथ कांग्रेस की वरिष्ठ पदाधिकारी बताई जा रही है। बी विंग, इन्द्रप्रस्थ कॉम्पलेक्स राजनगर राजसमंद की रहने वाली है। एसपी भुवन भूषण के पास शिकायत करने पहुंची कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि हेड कांस्टेबल रामेश्वर मीणा की फेसबुक मैसेंजर आई लव यू और मिस यू का मैसेज भेजता है। साथ ही उसे अर्धनग्न तस्वीरें व अश्लील वीडियो भेजता है।

फोन करने का बनाता दबाव
हेड कांस्टेबल उसके मोबाइल पर कॉल करने के लिए भी दबाव बना रहा है। आए दिन अश्लील मैसेज भेज कर उसे परेशान कर रहा है। इससे उसकी लज्जा भंग हो रही है। पीड़िता ने चेतावनी दी कि अगर आरोपी हेड कांस्टेबल को तत्काल निलंबित करते हुए सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो उनके खिलाफ यूथ कांग्रेस की ओर से आंदोलन कदम उठाया जाएगा।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
एसपी के निर्देश पर राजनगर पुलिस ने हेड कांस्टेबल पर आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। राजनगर सीआई प्रवीण टांक के अनुसार कांग्रेस से जुड़ी महिला के सोशल मीडिया एकाउंट व मैसेंजर पर आपत्तिजनक मैसेज, अर्धनग्न तस्वीरें व अश्लील वीडियो भेजने पर हेड कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications