राजस्थानः फिर से दिए जाएंगे राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, पदक विजेताओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च
जयपुर, 30 मई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खेलों को विकास के लिए एक बड़ा फैसला किया है। उन्होंने रविवार को ऐलान किया कि एक बार फिर से राज्य में राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा से खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती रही है और इसलिए उसे लगता है कि फिर से प्रदेश में राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड दिए जाने चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि पदक विजेताओं के लिए प्रोत्साहन राशि में भी लगातार इजाफा होता रहेगा।

अशोक गहलोत ने ये बातें सवाई मानसिंह स्टेडियम में लोकार्पण एवं खिलाड़ी सम्मान समारोह का संबोधित करते हुए कही। उन्होंने इस मौके पर ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में राजस्थान के पदक विजेताओं, एशियन गेम्स-2022 और कॉमनवैल्थ गेम्स-2022 में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया और पदक विजेता खिलाड़ियों को दी जाने वाली अनुदान राशि के लिए ऑनलाइन पोर्टल को भी लॉन्च किया।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 29 अगस्त, 2022 से शुरू होंने वाले हैं, जिसमें 27 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी भाग लेंगे, मैं उम्मीद करता हूं कि ग्रामीण ओलंपिक रोमांचकारी होगा। उन्होंने ये भी कहा कि पदक विजेताओं को अपनी अनुदान राशि के लिए अब खेल परिषद नहीं जाना पड़ेगा इसलिए हमने ऑनलाइन पोर्टल को लॉन्च किया है।
खिलाड़ियों के लिए 2 प्रतिशत का रिजर्वेशन का प्रावधान
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मैं उम्मीद कर रहा हूं कि राजस्थान के खिलाड़ी ही चारों ओर छाए होंगे। राजस्थान का नाम रोशन करने वाले 229 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न पॉलिसी के तहत राजकीय सेवाओं में नौकरी दी गई है और खिलाड़ियों के लिए 2 प्रतिशत का रिजर्वेशन का प्रावधान भी रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications