Rajendra Singh Gudha: 'लाल डायरी ड्रामे के बाद बोले-मेरी फिल्म का डायरेक्टर, हीरो व विलेन मैं ही हूं'
Rajendra Singh Gudha interview: राजस्थान सरकार से बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा ने लाल डायरी व राजस्थान की सियासत को लेकर कई बातें कही हैं।
Rajendra Singh Gudha Lal Diary: राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा का कहना है कि अपनी सियासी फिल्म के वे खुद ही डायरेक्टर, हीरो व विलेन हैं।
राजेंद्र गुढ़ा ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा में सदन के पटल पर लाल डायरी रखने की कोशिश की, जिस पर जमकर हंगामा हुआ। राजेंद्र गुढ़ा ने डायरी में राजस्थान सरकार के 500 करोड़ के लेन-देन के राज होने का दावा किया।

राजेंद्र गुढ़ा कहते हैं कि अगर सदन में लाल डायरी लेकर पहुंचने के वे आरोपी हैं तो उस लाल डायरी को मंगवाने के खुद सीएम अशोक गहलोत 120बी के मुजरिम हैं। मैं लाल डायरी लेकर पहुंचा तो कांग्रेस के मंत्री उन पर टूट पड़े और वो डायरी छीन ली।
राजेंद्र गुढ़ा ने मीडिया विशेष बातचीत में कहा कि जब तक उनकी सांस चलेगी और दिल में धड़कन रहेगी तब तक वे बहन-बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते रहेंगे।
Recommended Video
राजेंद्र गुढ़ा ने आरोप लगाया कि वो डायरी किसी नेता के पास से लाने के लिए खुद सीएम गहलोत ने कहा था। वो चाहते थे कि डायरी जला दी जाए। ताकि सारे राज दफन हो जाए।
राजेंद्र गुढ़ा यह भी कहते हैं कि पूरे मंत्रीमंडल का नार्को टेस्ट करवाया जाए। रेप के मामलों की कड़वी हकीकत सामने आएगी।
राजेंद्र गुढ़ा बर्खास्त क्यों हुए?
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी से विधायक गुढ़ा बसपा से जीते। फिर कांग्रेस में शामिल होकर सैनिक कल्याण मंत्री बन गए।
राजेंद्र गुढ़ा सचिन पायलट समर्थक माने जाते हैं। तीन दिन पहले राजस्थान विधानसभा में मणिपुर हिंसा पर बोलते गुढ़ा ने कहा था कि महिला सुरक्षा के मामले में राजस्थान सरकार नाकाम है। मणिपुर की बजाय खुद की गिरेबां में झांकना चाहिए।
गुढ़ा के इस बयान के बाद सीएम अशोक गहलोत ने राज्यपाल से उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने की सिफारिश की थी, जिसे उन्होंने मंजूर कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications