Rajendra Gudha vs Ashok Gehlot: राजेंद्र गुढ़ा की पत्‍नी ने 6 माह पहले ही चेताया था-'CM से पंगे मत लो, वरना...

Rajendra Gudha vs Ashok Gehlot: राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को मंत्री पद से हटा दिया। अब गुढ़ा का एक बयान वायरल हो रहा, जिसमें वे बता रहे कि पत्‍नी ने कहा था सीएम से पंगे

Rajendra Singh Gudha Udaipurwati Jhunjhunu: राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी सीट से विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा अपनी पत्‍नी बात मान लिए होते तो शायद उन्‍हें अशोक गहलोत सरकार में सैनिक कल्‍याण मंत्री पद नहीं गंवाना पड़ता। पत्‍नी ने छह माह पहले ही गुढ़ा को सीएम के खिलाफ नहीं बोलने की नसीहत दी थी।

Rajendra Gudha

राजेंद्र गुढ़ा सचिन पायलट समर्थक माने जाते हैं और लंबे समय से सीएम अशोक गहलोत व राजस्‍थान सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। जिसका खामियाजा उस वक्‍त उठाना पड़ा जब 21 जुलाई 2023 को राजस्‍थान विधानसभा के मानसून सत्र में महिला सुरक्षा के मामले में गुढ़ा अपनी ही सरकार के खिलाफ बोल गए।

पत्‍नी ने क्‍या कहा था गुढ़ा से?

राजेंद्र गुढ़ा की शादी निशा कंवर के साथ हुई है। जनवरी 2023 में उदयपुरवाटी इलाके में केड ग्राम पंचायत की छाबड़ियों ढाणी में देवनारायण जयंती पर कार्यकम को सम्‍बोधित करते हुए राजेंद्र गुढ़ा ने लोगों ने कहा था कि उनकी पत्‍नी उनसे अक्‍सर कहती हैं कि 'अभी बच्‍चे छोटे हैं। थोड़ा चुपचाप बैठ जाओ। सीएम से इतने पंगे मत क्‍यों रहे हो। वो जेल में डलवा देंगे'

सीएम से पंगा पड़ा भारी

शुक्रवार को राजस्‍थान विधानसभा में राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने मणिपुर हिंसा पर बोलते हुए कहा था कि यह सच्‍चाई है कि राजस्‍थान सरकार महिला सुरक्षा मामले में फेल हो गई है। मणिपुर की बजाय हमें अपनी गिरेबां में झांकना चाहिए। गुढ़ा के इस बयान के बाद सीएम अशोक गहलोत राज्‍यपाल से उनको मंत्री पद से हटाए जाने की सिफारिश कर दी। अपने विवादित बयान के छह घंटे बाद ही गुढ़ा को मंत्री पद गंवाना पड़ा।

कौन हैं राजेंद्र सिंह गुढ़ा?

  • राजेंद्र सिंह राजस्‍थान में झुंझुनूं जिले में उदयपुरवाटी उपखंड के गांव गुढ़ा के रहने वाले हैं। माधोसिंह शेखावत व भंवर कंवर के घर गुढ़ा का जन्‍म 19 जुलाई 1968 को हुआ। राजेंद्र गुढ़ा की शादी निशा कंवर से हुई। इनके बेटे का नाम शिवम गुढ़ा है।
  • राजेंद्र गुढ़ा ने साल 2008 और 2018 में बसपा की टिकट पर उदयपुरवाटी सीट से चुनाव लड़ा और दोनों बार जीतकर कांग्रेस में शामिल हो गए। फिर अशोक गहलोत सरकार में मंत्री भी बने। साल 2013 का चुनाव भाजपा के शुभकरण चौधरी के सामने हार गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+