Rajendra Singh Gudha: राजेंद्र सिंह गुढ़ा दिन में CM गहलोत के खिलाफ बोले, रात को मंत्री पद से बर्खास्त
Rajendar Singh Gudha Barkhast: ने राजस्थान विधानसभा में कहा था कि राजस्थान महिला सुरक्षा के मामले में फेल हो गया। मणिपुर की बजाय हमें अपने गिरनेबान में झांकना चाहिए।
राजस्थान सरकार में होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेंद्र सिंह गुढ़ा को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। उन्हें राजस्थान सरकार व सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ बोलना भारी पड़ गया।

दरअसल, राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र में मिनिमम इनकम गारंटी बिल पर बहस के दौरान राजस्थान सरकार के खिलाफ बोला था। देर शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से राजेंद्र सिंह गुढ़ा को मंत्री पद से हटाए जाने की सिफारिश कर दी, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया।
राजस्थान विधानसभा में राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा था कि यह सच्चाई है कि राजस्थान महिला सुरक्षा के मामले में फेल हो गया। हमें मणिपुर की बजाय अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए।
बता दें कि राजेंद्र सिंह गुढ़ा राजस्थान की उदयपुरवाटी सीट से विधायक हैं। गुढ़ा सचिन पायलट खेमे के माने जाते हैं। ये अक्सर राजस्थान सरकार और अशोक गहलोत के खिलाफ बोलते हैं। विवादित बयान भी देते रहते हैं। एक बार तो राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने सड़कों की तुलना कैटरीना कैफ के गालों से कर दी थी।
Rajendra Singh Gudha Biography in Hindi | राजेंद्र सिंह गुढ़ा का जीवन परिचय
- राजेंद्र सिंह गुढ़ा का जन्म 19 जुलाई 1968 को माधो सिंह के घर हुआ था।
- राजेंद्र सिंह गुढ़ा की शादी निशा कंवर के साथ हुई। बेटे का नाम शिवम गुढ़ा है।
- अभी राजेंद्र सिंह गुढ़ा राजस्थान सरकार सैनिक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार), पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री थे।
- राजेंद्र सिंह गुढ़ा के परिवार को 12 भाइयों के परिवार के नाम से भी जाना जाता है। इनके भाई रणवीर सिंह भी 2003 में लोजपा से विधायक रह चुके हैं।
राजेंद्र सिंह गुढ़ा बसपा से जीते, कांग्रेस में आए
- राजेंद्र सिंह गढ़ा ने राजस्थान विधासनसभा चुनाव 2008 से राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत की थी। तब बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर उदयपुरवाटी विधानसभा सीट से विधायक बने।
- विधायक बनने के बाद राजेंद्र सिंह गुढ़ा बसपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया और राजस्थान सरकार में मंत्री बने।
- राजस्थान विधानसभा चुनाव 2013 में राजेंद्र सिंह गुढ़ा कांग्रेस की टिक्ट से मैदान में उतरे और भाजपा के शुभकरण चौधरी के सामने हार गए।
- राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में राजेंद्र सिंह गुढ़ा फिर बसपा से चुनाव लड़े और जीतने के बाद पहले की तरह कांग्रेस में शामिल होकर अशोक गहलोत सरकार में मंत्री बने थे।












Click it and Unblock the Notifications