Rajendra Gudha Political Career: बसपा से जीतकर कांग्रेस में 2 बार मंत्री बने, अब ज्वाइन करनी पड़ी Shiv Sena
Rajendra Gudha Join Shiv Sena: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले शिव सेना ज्वाइन करने वाले उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा का राजनीतिक सफर काफी रोचक है।
Rajendra Gudha With Eknath Shinde Shiv Sena: राजस्थान में लाल डायरी को लेकर चर्चा में रहे नीमकाथाना की उदयपुरवाटी सीट से विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने एकनाथ शिंदे गुट वाली शिव सेना ज्वाइन कर ली है। 9 सितंबर 2023 को राजेंद्र गुढ़ा के बेटे शिवम गुढ़ा के जन्मदिन के मौके पर महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुढ़ा आए और उनको शिव सेना की सदस्यता ग्रहण करवाई।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के शिव सेना की सदस्यता ग्रहण के मौके पर आईए जानते राजेंद्र गुढ़ा का पूरा राजनीतिक करियर, जो किसी 'सियासी जादूगरी' जैसा है। क्योंकि गुढ़ा चुनाव बसपा से जीतते हैं। फिर कांग्रेस में शामिल होकर मंत्री बन जाते हैं और अब इनको शिवसेना ज्वाइन करनी पड़ी है।
साल 2008 में पहली बार विधायक बने राजेंद्र गुढ़ा
- राजेंद्र गुढ़ा का राजनीतिक करियर 15 साल पुराना है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2008 में उदयपुरवाटी सीट से पहली बार बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ा।
- 2008 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा को 20641 व राजेंद्र गुढ़ा को 28478 वोट मिले। 7843 वोटों से जीतकर गुढ़ा पहली बार विधानसभा पहुंचे।
- साल 2008 में कांग्रेस को 96 सीटें मिली। बहुमत के लिए 101 विधायक चाहिए थे। ऐसे में कांग्रेस ने राजेंद्र सिंह गढ़ा समेत बसपा के सभी छह विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। बसपा छोड़ कांग्रेस में आने पर गुढ़ा को अशोक गहलोत सरकार में मंत्री बनाया।
साल 2013 में दूसरी बार चुनाव हार गए राजेंद्र गुढ़ा
पहली बार में ही बसपा छोड़ कांग्रेस में आकर राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने पार्टी आलाकमान का विश्वास जीता। नतीजा यह रहा है राजस्थान विधानसभा चुनाव 2013 में इन्हें उदयपुरवाटी से कांग्रेस की टिकट मिली।
उदयपुरवाटी से कांग्रेस की टिकट पर राजेंद्र सिंह गुढ़ा चुनाव नहीं जीत पाए। भाजपा के शुभकरण चौधर के सामने राजेंद्र गुढ़ा 11 हजार 871 मतों से हार गए। चौधरी को 57,960 और गुढ़ा को 46,089 वोट मिले।
साल 2018 में राजेंद्र गुढ़ा बसपा से फिर जीते
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में राजेंद्र गुढ़ा का टिकट कटा तो फिर बसपा के पास गए और टिकट लेकर आए। उदयपुरवाटी से दूसरी बार विधायक बने।
इस बार राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने भाजपा के शुभकरण चौधरी को 5 हजार 534 वोटों से हरा दिया। गुढ़ा को 59 हजार 362 और चौधरी को 53 हजार 828 वोट मिले।
उदयपुरवाटी से बसपा की टिकट पर दूसरी बार विधायक बनने के बाद राजेंद्र सिंह गुढ़ा फिर उसी राह पर चले और बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होकर अशोक गहलोत सरकार में मंत्री बन गए।
साल 2023 के चुनाव से पहले गुढ़ा ने ज्वाइन की शिव सेना
पहले बसपा और फिर कांग्रेस से दरवाजे बंद होने पर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से राजेंद्र सिंह गुढ़ा को अपने बेटे शिवम गुढ़ा के जन्मदिन 9 सितंबर को शिवसेना (शिंदे) ज्वाइन कर ली।
वजह ये है कि बसपा से दो बार जीतने के बावजूद कांग्रेस में जाने के कारण बसपा से किनारा कर लिया। वहीं, मणिपुर हिंसा पर राजस्थान सरकार के खिलाफ बोलने के कारण मंत्री पद और पार्टी का विश्वास दोनों खो दिया। ऐसे में अब शिव सेना।
राजेंद्र सिंह गुढ़ा के विवादित बयान
- राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा था कि 'मैं बसपा से चुनाव जीतता हूं मंत्री बनता हूं कांग्रेस में और फिर दरी बिछाने का टाइम आता है तो कांग्रेस वालों को कहता हूं संभालो तुम्हारी'
- राजेंद्र सिंह गुढ़ा का यह बयान भी काफी विवादित रहा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'गांव में सड़कें कैटरीना कैफ के गालों की जैसी बननी चाहिए'
- बसपा से कांग्रेस में शामिल होने के बाद गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार में देरी को लेकर कहा था कि 'शादी जवानी में ही अच्छी लगती है, बुढ़ापे में शादी का कोई अर्थ नहीं है। जवानी निकल रही है, कारण कुछ भी हो'।
- राजेंद्र गुढ़ा ने कहा था कि 'सीता माता की सुंदरता की कोई कल्पना नहीं की जा सकती। उनके आकर्षण के कारण ही श्रीराम और रावण जैसे अद्भुत इंसान उनके पीछे पागल हो गए थे। ऐसे ही आजकल गहलोत और पायलट मेरे पीछे भाग रहे हैं, तो मेरे में कोई क्वालिटी होगी'।
राजेंद्र सिंह गुढ़ा का जीवन परिचय व परिवार
राजस्थान के नीमकाथाना जिले के उदयपुरवाटी विधनसभा क्षेत्र के गांव गुढ़ा में माधोसिंह शेखावत व भंवर कंवर के घर 19 जुलाई 1968 को राजेंद्र सिंह गुढ़ा का जन्म हुआ है। राजेंद्र गुढ़ा के छोटे भाई रणवीर सिंह गुढ़ा राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष व उदयपुरवाटी विधायक रह चुके हैं। राजेंद्र गुढ़ा की पत्नी निशा कंवर व बेटा शुभम गुढ़ा है।
यह भी पढ़ें- Rajendra Singh Gudha: राजेंद्र गुढ़ा ने ज्वाइन की Shiv Sena, बेटे के बर्थडे पर महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे आए












Click it and Unblock the Notifications