Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajendra Singh Gudha: राजेंद्र गुढ़ा ने ज्‍वाइन की Shiv Sena, बेटे के बर्थडे पर महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे आए

Rajendra Singh Gudha Join Shiv Sena: उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा शिव सेना (शिंदे) में शामिल हो गए हैं। 8 सितंबर 2023 को बेटे शिवम के जन्‍मदिन पर महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे गुढ़ा आए उन्‍हें शिव सेना ज्‍वाइन करवाई

Rajendra Singh in Shiv Sena: राजस्‍थान की उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने शनिवार सुबह शिव सेना ज्‍वाइन कर ली है। उनके बेटे शिवम के जन्‍मदिन के मौके पर महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे गुढ़ा पहुंचे और राजेंद्र सिंह गुढ़ा को शिव सेना की सदस्‍यता ग्रहण करवाई।

Rajendra Gudha joins Shiv Sena

अब यह तस्‍वीर भी साफ हो गई है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में किस पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरेंगे, क्‍योंकि बसपा से जीतकर कांग्रेस में होने वाले राजेंद्र सिंह गुढ़ा को एक बयान के चलते राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार ने बर्खास्‍त कर दिया था जबकि बगावत के चलते बसपा ने भी गुढ़ा को टिकट देने से मना कर दिया था।

सुबह करीब साढ़े नौ बजे हेलिकॉप्‍टर से महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे गुढ़ा पहुंचे और शिवम गुढ़ा के जन्‍मदिन का केक काटा। फिर राजेंद्र गुढ़ा को शिव सेना ज्‍वाइन करवाई और लिबर्टी फार्म हाउस गुढ़ा में दस बजे प्रेस वार्ता की।

नीमकाथाना जिले की उदयपुरवाटी सीट से दूसरी बार विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने पिछले दिनों राजस्‍थान विधानसभा में मणिपुर हिंसा पर बोलते हुए राजस्‍थान सरकार के खिलाफ बयान दिया था, जिसकी वजह से उन्‍हें अशोक गहलोत में मंत्री पद से बर्खास्‍त कर दिया था। फिर गुढ़ा लाल डायरी लेकर आए और दावा किया कि उसमें गहलोत सरकार के भ्रष्‍टाचार के सबूत हैं।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। राजेंद्र गुढ़ा बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने और मंत्री बनने की वजह से यह माना जा रहा था कि इस बार चुनाव में उन्‍हें कांग्रेस की टिकट मिल सकती है, मगर मणिपुर हिंसा वाले बयान के बाद गुढ़ा की पूरी सियासी गणित बदल गई। अब वे शिव सेना की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

राजेंद्र सिंह गुढ़ा का जीवन परिचय

19 जुलाई 1968 को राजेंद्र सिंह गुढ़ा का जन्‍म माधोसिंह शेखावत व भंवर कंवर के घर हुआ। राजेंद्र सिंह गुढ़ा झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के गांव गुढ़ा के रहने वाले हैं। राजेंद्र सिंह गुढ़ा की शादी निशा कंवर से हुई है। इनके बेटे का नाम शुभम गुढ़ा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+