'महिलाओं के हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपए', दौसा की रैली में राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा मतदाताओं के रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। राज्य में हर पांच साल बाद सरकार बदलने के मिथक को तोड़ने के दावे के साथ कांग्रेस ने कई बड़े वादे किए हैं। रविवार को दौसा जिले में पहुंचे राहुल गांधी ने एक जनसभा के दौरान कांग्रेस के घोषणा पत्र को फिर से दोहराया। इस दौरान उन्होंने पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर राजस्थान सरकार की पीछ थपथपाई और कहा कि गहलोत सरकार ने राज्य में ओपीएस लागू करके एक बड़ा काम है।

मंच से राहुल गांधी ने गैस सिलिंडर के बढ़े दाम को लेकर भी बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पहले जब घरेलू गैस के सिलिंडर 400 रुपए में मिलते थे तब भी नरेंद्र मोदी सवाल खड़े करते थे लेकिन अब उनकी सरकार में गैस के दाम 1200 रुपए प्रति सिलिंडर हो चुके हैं।

Rahul Gandhi in Dausa Rajasthan

रविवार को दौरान में चुनावी जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने कई बड़े वादे किए। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर घरेलू गैस के दाम घटकर 500 रुपए किए गए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान सरकार की फ्री लैपटॉप योजना और महिलाओं को साल भर में 10 हजार रूपए देने की भी बात कही।

दौसा में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "राजस्थान के हर घर में महिलाओं को साल के 10000 हजार रुपए उनके बैंक अकाउंट में जमा किए जाएंगे। गैस सिलिंडर पहले 400 रुपए का होता था फिर भी पीएम मोदी शिकायत करते थे। आज 1200 के हो गए हैं। छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में कांग्रेस 500 रुपए प्रति सिलिंडर दे रही है। राजस्थान में चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनते ही सिलिंडर 500 रुपए का हो जाएगा। इंग्लिश स्कूल का हमने पूरे राजस्थान में जाल बिछाया है। और सरकारी कॉलेज के स्टूडेंड्स का कांग्रेस फ्री लैपटॉप देती है। सबसे बड़ा काम नरेंद्र मोदी जी ने जो पुरानी पेंशन स्कीम थी उसे रद्द कर दिया था। लेकिन राजस्थान में ये फिर से शुरू हो गई है।"

कांग्रेस स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने रविवार (19 नवंबर) को राजस्थान में बूंदी-दौसा और सीकर में जनसभाएं की। राहुल पहले बूंदी फिर दौसा और उसके बाद सीकर पहुंचे। बता दें कि । बूंदी में हरिमोहन शर्मा, हिंडोली में अशोक चांदना और केशोरायपाटन में सीएल प्रेमी कांग्रेस प्रत्याशी हैं, जिनके समर्थन में राहुल गांधी ने रैली में लोगों को संबोधित किया।

दौसा में उन्होंने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। दौसा में राहुल गांधी ने कहा, आज नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि भारत में कोई जाति नहीं है केवल गरीब है। लेकिन जब लड़ाने के समय होता है तो एकदम ओबीसी, दलित सब पैदा हो जाते हैं। ये है बीजेपी की विचारधारा। राहुल गांधी ने कहा कि इसी नफरत को खत्म करने के लिए उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+