Rajasthan weather: फलोदी में 49.8 डिग्री पर आसमां से बरसे अंगारे, राजस्थान के 17 शहरों में लू का अलर्ट
Phalodi Latest News: राजस्थान में आसमां से अंगारे बरसने का सिलसिल जारी है। दिन उगने के साथ ही लू चलने लग जाती है। रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म जगह फलोदी रहा। फलोदी में अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रदेश के 17 शहरों में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है।
इन दिनों राजस्थान में 10 शहरों का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। फलोदी का तापमान भी 50 डिग्री को छूकर नीचे आया है। पूरे राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि पाली, जोधपुर, जयसमंद में हल्की बारिश के साथ तेज अंधड़ के बाद गर्मी से मामूली राहत मिली है।

बाड़मेर इस सीजन में पहली बार तापमान 49 डिग्री पहुंचा है। इससे राजस्थान के 5 शहरों में सर्वाधिक तापमान का आठ साल पुराना रिकॉर्ड तक टूट गया। जिन 17 शहरों में सोमवार को लू अलर्ट जारी किया गया है, उनमें अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर और जोधपुर आदि शामिल हैं। धौलपुर, भीलवाड़ा, दौसा, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर के लिए ऑरेंज अलर्ट है।
कहां कितना तापमान रहा?
फलोदी-49.8
बाड़मेर-49
जैसलमेर-48.6
सांगरिया-48.5
श्रीगंगानगर-47.8
चूरू-47.6
पिलानी-47.4
कोटा-47.1
जोधपुर-46.4
जयपुर-45.6
अजमेर-46.2
भीलवाड़ा-46
धौलपुर-46.3
करौली-46.8

हीट स्ट्रॉक से आठ की मौत
राजस्थान में हीट स्ट्रॉक की वजह से आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बाड़मेर में आटी की तीजों पत्नी तुलछाराम, उंडखा की तुलछ कंवर पत्नी वीरम सिंह, बालोतरा में नेहरों की ढाणी निवासी कंवराराम, जेरला रोड निवासी भटाराम, जैसलमेर के फोगेरो निवासी सूरज, नागौर के गच्छीपुरा में रेलवे ट्रैक मैन धर्माराम धायल, जोधपुर के पीपाड़ शहर में जैन संत चिरंजय मुनि, केकड़ी में लाड देवी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications