Rajasthan Weather Today: बारिश और ओलावृष्टि के साथ 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD का अलर्ट
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में ठंड के साथ बारिश और ओलावृष्टि की वजह से भी हालात मुश्किल हो गए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार (2 फरवरी 2026) को प्रदेश के कई इलाके में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन और 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने खास तौर पर किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए चेतावनी दी है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के जिलों में बारिश और ओले का असर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। पश्चिमी राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए मौसम विभाग ने आम नागरिकों से गाड़ी चलाते वक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।

Rajasthan Weather Today: मध्यमम से तीव्र बारिश का अलर्ट
- मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग के कई जिलों में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
- बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ जिलों में गर्जना के साथ वर्षा की प्रबल संभावना है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर अचानक तेज बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
Rajasthan Aaj Ka Mausam: तेज हवाओं से होगी मुश्किल
मौसम विशेषज्ञों ने यह भी आशंका जताई है कि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जो खेतों में खड़ी फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि वे खुले में रखी फसल और पशुओं की सुरक्षा के लिए पहले से इंतजाम कर लें।
प्रदेश के कुछ हिस्सों में छाया रहेगा घना कोहरा
राज्य के उत्तरी हिस्सों जैसे अलवर और बीकानेर में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। तापमान की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान औसतन 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश के बाद ठंड में हल्की बढ़ोतरी भी महसूस की जा सकती है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर संभाग के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और समय-समय पर जारी अपडेट पर नजर रखें।












Click it and Unblock the Notifications