Rajasthan Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पारा लुढ़ककर 2 डिग्री तक पहुंचा, दिन में गलन वाली ठंड
Rajasthan Weather Today: उत्तर भारत में सर्दी का असर लगातार गहराता जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमालयी प्रदेशों से लेकर मैदानी हिस्से तक नजर आने लगा है। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके अलावा, पर्वतीय प्रदेशों में बर्फबारी और छिटपुट बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इस ताजा विक्षोभ का प्रभाव राजस्थान में भी नजर आ रहा है। प्रदेश का पारा तेजी से लुढ़क रहा है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में भी देखने को मिलेगा, जहां बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं। हिमालयी राज्यों में बदले मौसम का सीधा असर उत्तर भारत और मध्य भारत के मैदानी इलाकों पर पड़ता ही है।

Rajasthan Weather Today: प्रदेश में आ गया ठिठुरन का दौर
- राजस्थान में सर्दी का प्रकोप तेज हो गया है। शेखावटी सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान काफी नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने शीतलहर, तेज हवाओं और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।
- राज्य के तापमान ने इस सीजन के रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुछ स्थानों पर 3 डिग्री से भी नीचे गोता लगाया। न्यूनतम तापमान लगभग 2 डिग्री तक पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather Forecast: IMD का 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट, बारिश और ठंड का डबल अटैक
- शेखावटी और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.3°C दर्ज किया गया। सीकर में 3°C, नागौर में 3.3°C, चुरू में 4.5°C, अलवर में 5°C और पाली में 5.6°C तापमान रिकॉर्ड हुआ।
- अन्य जिलों में भी रात का तापमान 8 से 9°C के आसपास बना हुआ है। आईएमडी का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि, शीतलहर का दौर जारी रहने से दिन भी काफी ठंडे रहेंगे।
IMD का मैदानी इलाकों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में करीब आठ राज्यों में शीतलहर की गति और बढ़ेगी। दक्षिण भारत के पांच राज्यों में हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव दिखाई देगा। हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने का अनुमान है। उत्तराखंड में दिन के समय धूप खिली होने के बावजूद शाम और रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है।
पहाड़ी प्रदेशों में बर्फबारी से बढ़ेगी कड़ाके की ठंड
बर्फीली हवाओं ने मैदानी क्षेत्रों में भी शीतलहर का असर बढ़ा दिया है। आईएमडी के अलर्ट के मुताबिक, पहाड़ों पर कोहरा छाया रहने से विजिबिलिटी कम हो रही है, जबकि अगले सप्ताह तक ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Jaipur News: राजधानी को मिलेगी नए साल में बड़ी सौगात, मेट्रो लाइन 3-4 के साथ ट्रैफिक के लिए मेगा प्लान तैयार












Click it and Unblock the Notifications