Rajasthan Weather Today: राजस्थान में शीतलहर और कोहरे का कोहराम, 2 दर्जन ट्रेन लेट और 10 उड़ानें प्रभावित
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक जारी है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में शुष्क मौसम बना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। शनिवार (20 दिसंबर 2025) को सुबह और रात के समय शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। शेखावटी के चुरु, सीकर, फतेहरपुर इलाके में दिन में भी गलाने वाली ठंड पड़ने का अनुमान है। कोहरे की वजह से यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
सुबह और रात के समय कोहरे की वजह से 25 ट्रेन का टाइम-टेबल प्रभावित हुआ है। शुक्रवार (19 दिसंबर) को सिर्फ जयपुर एयरपोर्ट से 7 विमानों ने तय समय से देरी से उड़ान भरी जबकि कुछ का समय बदला गया है। आईएमडी (IMD) ने अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में औसतन एक से दो डिग्री तक की गिरावट का अलर्ट जारी किया है।

Jaipur Aaj Ka Mausam: राजधानी में धुंध का असर
- जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान आंशिक रूप से साफ रहने के बावजूद सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरे का असर रहेगा। ठंडी हवाएं भी अब ठिठुराने लगी हैं।
- उदयपुर में मौसम अपेक्षाकृत बेहतर रहने का अनुमान है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और रात का न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। धूप खिली रहने की वजह से दिन में लोगों को राहत रहेगी।
- प्रदेश का मुख्य रूप से ठंडा और शुष्क बना हुआ है। सुबह और रात के समय शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया है। प्रदेश के कई इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है।
IMD Forecast Cold Wave: फतेहपुर-सीकर में गलाने वाली ठंड
शेखावाटी क्षेत्र (सीकर, फतेहपुर, चूरू) में ठंड ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। फतेहपुर जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सुबह के समय घना कोहरा रहने का अनुमान है। चुभने वाली ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दृश्यता बेहद कम रहने के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। कुछ हिस्सों में कोहरा और शीतलहर का असर बढ़ेगा।
Rajasthan Weather Today: 10 से ज्यादा उड़ान प्रभावित
घने कोहरे का असर विमानों के परिचालन पर भी दिख रहा है। शुक्रवार (19 दिसंबर) को कोहरे की वजह से दिल्ली जाने वाली 4 से 6 उड़ानों को जयपुर डायवर्ट किया गया है। इनमें मुंबई, बेंगलुरु और कुछ अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शामिल थीं। जयपुर से संचालित कई घरेलू फ्लाइट्स 30 मिनट से लेकर 7 घंटे तक देरी से रवाना हुईं। जयपुर-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट, उड़ानें रद्द भी करनी पड़ीं। कुल 10 से ज्यादा विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
Rajasthan Weather News: रेल यातायात पर भी असर
उत्तर-पश्चिम रेलवे (NWR) क्षेत्र में कोहरे के कारण 20 से 25 ट्रेनें देरी से चलीं। शेखावाटी, बीकानेर और श्रीगंगानगर रूट की ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा, जहां कुछ ट्रेनें 2 से 7 घंटे तक लेट रहीं। रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर कुछ ट्रेनों का आंशिक रद्दीकरण और फ्रीक्वेंसी में बदलाव भी किया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले फ्लाइट स्टेटस और ट्रेन की लाइव स्थिति जरूर जांच लें।
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 48 घंटे में नए संकट का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले पढ़ें IMD की ये चेतावनी! -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कहर बरपाएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, यूपी-दिल्ली समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications