Rajasthan Weather Today: प्रदेश में शुष्क मौसम के साथ कोहरे की दस्तक, शीतलहर और बारिश पर भी IMD का अपडेट
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में शुक्रवार (19 दिसंबर 2025) को मौसम का मिजाज ज्यादातर शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की हल्की सक्रियता देखने को मिल रही है। इसका असर सीमित रहेगा और राज्य के ज्यादातर हिस्सों में ठंड और कोहरे का असर दिखेगा। शीतलहर (Cold Wave) से फिलहाल जयपुर-उदयपुर समेत बड़े हिस्से से राहत रहेगी।
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

Rajasthan Weather Today: बीकानेर और जैसलमेर में होगी बारिश
- पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। बीकानेर और जैसलमेर जैसे जिलों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
- हालांकि, बारिश की संभावना बेहद कम बताई जा रही है। अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क ही रहेगा और किसी बड़े बदलाव के संकेत फिलहाल नहीं हैं।
Jaipur Aaj Ka Mausam: जयपुर के आसपास रहेगा कोहरा
मौमस विभाग के मुताबिक, सुबह के समय राज्य के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। खासतौर पर मैदानी और ग्रामीण इलाकों में दृश्यता कम रहने की आशंका है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जयपुर में भी सुबह के वक्त आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा। सुबह और शाम में धुंध और कोहरे से राजधानी ढंकी नजर आ सकती है।
Cold Wave को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें, तो पिछले 24 घंटों में राजस्थान में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। गुरुवार को बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान नागौर में दर्ज किया गया, जहां पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।
मौसम विभाग का कहना है कि आगामी एक सप्ताह तक राजस्थान में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इसके साथ ही शीतलहर से फिलहाल राहत जारी रहने के आसार हैं। हालांकि, शेखावटी क्षेत्र के चुरू, सीकर, फतहपुर में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री के बीच रहेगा और यहां आंशिक शीतलहर पड़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications