Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan Weather Today: हाड़ कंपाने वाली ठंड और कुहासे का कहर, IMD ने बारिश के लिए भी जारी किया अलर्ट

Rajasthan Weather Today: देश भर में मौसम इस समय अलग-अलग रंग दिखा रहा है। पहाड़ी प्रदेशों और उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर लोगों को ठिठुरा रही है। देश के कई शहरों में घना कोहरा यातायात में परेशानी का कारण बन रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। सर्दी के साथ-साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। राजस्थान में भी गलन वाली ठंड का दौर इस सप्ताह से शुरू हो गया है।

मौसम विभाग ने 17 दिसंबर को लेकर कई अहम अनुमान जारी किए हैं। राजस्थान की बात करें, तो न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रह सकता है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में खास तौर पर कोहरा छाए रहने का अनुमान है। फतेहपुर मंगलवार को सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास नोट किया गया था।

Rajasthan Weather Today

Rajasthan Weather Today: शहरों के तापमान में बड़ा अंतर

- मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।

- हालांकि पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan School Holiday: विंटर ब्रेक से पहले कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? देखें दिसंबर में छुट्टियों की लिस्ट

- बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिला। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था।

- जोधपुर में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में हल्की गर्मी और शाम होते ही ठंडी हवाओं के कारण रातें सिहरन भरी हो गईं।

Rajasthan Aaj Ka Mausam Kaisa Hai: पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा

मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान में कोहरे का असर सबसे ज्यादा देखा गया। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जैसे जिलों में सुबह विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है। दिसंबर की शुरुआत से ही कोहरे की वजह से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। कई जगहों पर गाड़ियां रेंगती नजर आती हैं। मौसम विभाग ने कोहरे के दौरान वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग का अनुमान है आने वाले दिनों में राजस्थान में रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 17 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Rajasthan School News: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूली बच्चे बनाएंगे राजस्थान की सड़कों को सुरक्षित

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+