Rajasthan School Holiday: दिसंबर में सर्दी की छुट्टियों से पहले कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? यहां देख लें लिस्ट
Rajasthan School Holiday: राजस्थान के लाखों स्कूली छात्रों के लिए सर्दियों की छुट्टियों से पहले राहत भरी खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग के फैसले के बाद अब स्टूडेंट्स को विंटर ब्रेक से पहले ही अतिरिक्त छुट्टियां मिलने वाली हैं। शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद छुट्टियों की तारीख में बदलाव किया गया है। अब सर्दी की छुट्टियों से पहले लगातार तीन दिन तक पढ़ाई नहीं होगी। यह फैसला राज्य में आयोजित होने वाले टीचर सम्मेलन के चलते लिया गया है।
शिक्षा विभाग की ओर से 19 और 20 दिसंबर को राज्य स्तरीय शिक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया है। इन दो दिनों में राज्य भर के शिक्षक राज्य स्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके चलते स्कूलों में नियमित पढ़ाई नहीं हो पाएगी और छात्रों को छुट्टी दी जाएगी।

Rajasthan School Holiday: विंटर ब्रेक से पहले इन तारीखों को बंद रहेंगे स्कूल
- 19 और 20 दिसंबर को शिक्षक सम्मेलन की वजह से स्कूल बंद रहेंगे। 21 को रविवार है जिसकी वजह से छुट्टी रहेगी। 23 दिसंबर से नियमित सर्दी की छुट्टियां पड़ेंगी। 22 दिसंबर को स्कूलों में सामान्य कामकाज होगा।
- हालांकि, मौसम को देखते हुए यह छुट्टियां समय से पूर्व भी आयोजित की जा सकती है। फिलहाल इसकी उम्मीद कम है कि 19 दिसंबर से पहले सर्दी की वजह से स्कूल बंद किए जाएं।
- इन छुट्टियों के अलावा इस महीने कोई और अतिरिक्त छुट्टी नहीं होगी, सिर्फ रविवार के दिन ही स्कूल बंद रहेंगे। कुछ निजी स्कूल शनिवार को बंद रहते हैं, लेकिन अतिरिक्त छुट्टी संख्या देखते हुए शनिवार को क्लास ली जा सकती है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan School News: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूली बच्चे बनाएंगे राजस्थान की सड़कों को सुरक्षित
Rajasthan School Holiday: सर्दी की छुट्टियों के लिए शिक्षा विभाग का निर्देश
शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि वे प्री-बोर्ड परीक्षाओं, शैक्षणिक गतिविधियों और सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रमों की समय-सारणी पहले से तैयार रखें। लंबी छुट्टियों के आने के बाद बच्चों की पढ़ाई किसी स्तर पर प्रभावित न हो, इसके लिए स्कूल एडवांस में अपना कैलेंडर सेट करें। जनवरी में स्कूल खुलने के बाद कुछ स्कूल प्रीबोर्ड परीक्षाएं आयोजित करा सकते हैं। उसके बाद बोर्ड एक्जाम की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। जनवरी महीने में भी 26 जनवरी के अलावा एक दिन की छुट्टी मकर संक्रांति पर मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan School News: राजस्थान सरकार का बड़ा तोहफा, स्टूडेंट्स फ्री में कर सकेंगे NEET-JEE की तैयारी












Click it and Unblock the Notifications