Rajasthan Weather Today: राजस्थान के 12 जिलों में पारा पहुंचा 10 से नीचे, IMD ने शीतलहर पर भी जारी किया अलर्ट!

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बारिश का दौर अब पूरी तरह से खत्म हो गया है। प्रदेश के बड़े हिस्से में ठंड ने दस्तक दे दी है। राज्य के पूर्वी और पश्चिमी इलाके में सुबह के समय शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर, उदयपुर समेत ज्यादातर शहरों में तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। रात के समय तापमान में गिरावट जारी रहेगी। इससे सुबह-शाम सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में इस समय ठंडी हवाएं चल रही हैं। सीकर में रविवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में ठिठुरन भरी सर्दी छा गई। लोग सुबह-सुबह अलाव जलाते हुए भी नजर आने लगे हैं।

Rajasthan Weather Today

Rajasthan Weather Today: पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

- मौसम विभाग के मुताबिक,हिमालय की ऊंची चोटियों पर हुई ताजा बर्फबारी का सीधा असर अब मैदानी इलाकों में देखा जा रहा है।

- 4000 मीटर ऊंचाई तक जमी बर्फ से आने वाली बर्फीली हवाएं राजस्थान और मध्य प्रदेश तक पहुंच रही हैं। मैदानी इलाकों में इन हवाओं को रोकने वाला कोई सिस्टम नहीं है और इस वजह से अब ठंड और शीतलहर दोनों बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan News: टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार टैंकर ने बेकाबू होकर मचाई भारी तबाही, टक्कर से उखड़ा बूथ

- मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के 12, मध्य प्रदेश के 10, छत्तीसगढ़ के 1, हरियाणा के 1 और हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

IMD ने प्रदेश के कई शहरों के लिए जारी किया ठंड का अलर्ट

ठंड का असर राजस्थान के अलावा, मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और राजगढ़ जैसे शहरों में भी दिख रहा है। एमपी के ये तीनों शहर अब देश के टॉप 12 सबसे ठंडे शहरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। गुलमर्ग और श्रीनगर जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से ठंड बढ़ गई है।

राजस्थान में अलवर, उदयपुर और झुंझुनूं में भी न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में आ गया है। आईएमडी का अनुमान है कि अगले दो दिनों में प्रदेश के बाकी शहरों में भी पारा तेजी से लुढ़केगा। रविवार को बारां और करौली में सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज हुई। पिछले 24 घंटों में सीकर सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। नवंबर के मध्य तक कई इलाकों में कोहरा भी छाने लगेगा।

यह भी पढ़ें: Rajasthan News: आसाराम को मिली 6 महीने की बेल, जोधपुर के अस्पताल से निकलकर जाने अब कहां बनाया ठिकाना?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+