Rajasthan News: टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार टैंकर ने बेकाबू होकर मचाई भारी तबाही, टक्कर से उखड़ा बूथ
Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। किशनगढ़ के अराई हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर एक बेकाबू तेज रफ्तार टैंकर सीधे टोल प्लाजा से टकरा गई। इस जबरदस्त टक्कर की वजह से दो टोलकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक की जांच में पता चला है कि ड्राइवर शराब के नशे में टैंकर चला रहा था।
टोल प्लाजा पर हुई टक्कर के हादसे में दो कर्मचारी घायल हो गए है। इस भिड़ंत की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो फुटेज में नजर आ रहा है कि ओवरलोड टैंकर हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ता हुआ बूथ की ओर आता है। बैरियर के पास पहुंचकर ड्राइवर ब्रेक लगाने की कोशिश भी करता है, लेकिन भिड़ंत हो जाती है।

Rajasthan News: टोल प्लाजा पर हुई जबरदस्त टैंकर
पुलिस ने बताया कि टैंकर की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि सीधे बूथ से जा टकराया। इस जबरदस्त टक्कर की वजह से बूथ पूरी तरह बर्बाद हो गया है। टक्कर में अंदर बैठे दो कर्मचारी भी घायल हो गए हैं। टैंकर के टकराने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग पहुंचे और आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है। ड्राइवर काफी नशे में ड्राइविंग कर रहा था और टैंकर भी ओवरलोड था।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: आसाराम को मिली 6 महीने की बेल, जोधपुर के अस्पताल से निकलकर जाने अब कहां बनाया ठिकाना?
Rajasthan में हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन बड़ी मुसीबत
घटना में घायल दोनों टोल कर्मचारीयों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने बताया कि सदर अस्पताल के डॉक्टर दोनों कर्मचारियों की जांच कर रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों घायलों की हालत ठीक है। टोल कंपनी ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इस हादसे के बाद एक बार फिर राजस्थान के हाईवे पर भारी वाहनों की रफ्तार को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि टैंकर और ट्रक अक्सर तय सीमा से ज्यादा गति में चलते हैं, जिससे जानलेवा हादसे बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Rajasthan viral Video: शराब पीकर युवक पर आया शोले के वीरू का भूत, टंकी पर चढ़कर की जमकर नौटंकी












Click it and Unblock the Notifications