Rajasthan Weather Today: राजस्थान में IMD ने शीतलहर का जारी किया अलर्ट, तेजी से लुढ़का पारा
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में अब सर्दी ने पूरी तरह दस्तक दे दी है और लोगों को सुबह-शाम के अलावा दिन में भी ठंड लगने लगी है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं का असर पूरे राज्य पर दिखने लगा है। सभी जिलों में तापमान तेजी से गिरने लगा है और ठंड के कपड़े निकल चुके हैं। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा समेत अधिकांश शहरों में सुबह और रात के समय अच्छी खासी ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है।
आईएमडी (IMD) के मुताबिक, रविवार (9 नवंबर) को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, ठंडी हवाओं के चलते कंपकंपी बढ़ेगी और कुछ इलाकों में हल्का कोहरा भी छा सकता है। खास तौर पर सुबह-शाम के समय जयपुर समेत अन्य शहरों में भी कोहरे की हल्की चादर नजर आ सकती है।

Rajasthan Weather Today: नागौर रहा सबसे ठंडा
- आईएमडी के मुताबिक, बीते 24 घंटों में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। नागौर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
- नागौर पूरे राजस्थान में सबसे ठंडा रहा। सीकर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, दौसा में 7.7 डिग्री, अजमेर में 8.2 डिग्री, चूरू में 8.7 डिग्री दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today: पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा बढ़ाएगी ठिठुरन, IMD ने जारी किया अलर्ट
- सिरोही में 10.2 डिग्री, जोधपुर में 11.7 डिग्री, और चित्तौड़गढ़ में 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट
राजस्थान में दिन के तापमान में भी गिरावट देखी गई है। अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। अजमेर में 28.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 28.5, अलवर में 28.0, जयपुर में 29.3, सीकर में 27.0, और कोटा में 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की और गिरावट हो सकती है। कुछ हिस्सों में नवंबर के आखिरी सप्ताह में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे सर्दी और भी तीव्र हो जाएगी। इस साल शीतलहर भी समय से पहले दस्तक देने का अनुमान है।
मौमस विभाग ने बारिश की संभावना से किया इनकार
राजस्थान में हाल की बेमौसम बारिश के बाद अब मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है। आईएमडी ने कहा है कि राज्य में 20 नवंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन ठंड और कोहरे का असर लगातार बढ़ेगा। जयपुर, बीकानेर, सीकर और अलवर में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है, जिससे सुबह-शाम के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस साल सर्दी पिछले साल की तुलना में अधिक तीव्र हो सकती है। किसानों को फसलों पर ओस और ठंड की मार से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अब राज्य में दिन छोटे और रातें लंबी महसूस हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: Rajasthan viral Video: शराब पीकर युवक पर आया शोले के वीरू का भूत, टंकी पर चढ़कर की जमकर नौटंकी












Click it and Unblock the Notifications