Rajasthan Weather Today: पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा बढ़ाएगी ठिठुरन, IMD ने जारी किया अलर्ट
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में नवंबर के शुरुआत में हुई बारिश की वजह से लोगों को समय से पहले ही ठंड का अहसास होने लगा था। मौसम विभाग का भी अनुमान है कि आने वाले सप्ताह में सुबह और शाम के समय कंपकंपी के साथ लोगों को दिन में भी ठंड का असर दिखने लगेगा। आईएमडी ने अगले सप्ताह शुष्क मौसम रहने का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सर्दी का अहसास बढ़ा दिया है।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हुई है। बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट दखने को मिल रही है। बारिश के बाद शुष्क हवाओं का प्रवाह शुरू हो गया है, जिससे मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया है।

Rajasthan Weather Today: प्रदेश में तेजी से गिरेगा पारा
- मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में इस समय मौसम शुष्क है और आने वाले हफ्ते में ठंड का असर और गहराने की संभावना है।
- मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए किसी भी तरह की वर्षा की संभावना से इनकार किया है, लेकिन ठंडी हवाएं प्रदेशवासियों को कंपकंपी का अहसास कराएंगी।
- आईएमडी के मुताबिक, अगले तीन-चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today: राजस्थान से बारिश की विदाई, कड़ाके की ठंड के लिए IMD ने दे दिया अलर्ट
IMD ने ठंड को देखते हुए जारी किया अलर्ट
तापमान की बात करें, तो शुक्रवार को चूरू में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बारां जिले के छबड़ा में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसने राज्य के मौसम में असामान्य बदलाव ला दिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 3 से 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की और गिरावट संभव है। सुबह और शाम को कोहरा और धुंध भी दिख सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में नमी की कमी से त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे रूखापन और फटना आम हो सकती हैं। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की ताकीद की गई है। साथ ही, तापमान में गिरावट का असर खेती पर भी पड़ रहा है। किसानों के लिए यह मौसम चिंता का विषय बन गया है क्योंकि फसलें अब ठंड और ओस की मार झेल रही हैं।
यह भी पढ़ें: Rajasthan viral Video: शराब पीकर युवक पर आया शोले के वीरू का भूत, टंकी पर चढ़कर की जमकर नौटंकी
कोहरे और धुंध को देखते हुए अलर्ट जारी
- जयपुर, बीकानेर, सीकर और अजमेर जैसे शहरों में कोहरा छाने की संभावना जताई जा रही है।
- सुबह के समय दृश्यता कम होने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए यात्रियों और वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
- रात के समय तो ठंड बढ़ ही रही है, अब दिन का तापमान भी लगातार नीचे जा रहा है, जिससे सर्दी का प्रभाव और बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Rain: बेमौसम बरसात ने राजस्थान में बढ़ाई ठंड, IMD का नया अलर्ट बढ़ाएगा किसानों की टेंशन!












Click it and Unblock the Notifications