Rajasthan Weather News: राजस्थान के इन 8 जिलों में बदलेगा मौसम, भारी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Rajasthan Weather News: राजस्थान में रविवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट ले ली। हनुमानगढ़, नागौर, चित्तौड़गढ़, कोटा और बीकानेर जैसे जिलों में अचानक बादल घिर आए और तेज आंधी के साथ बारिश भी हुई। हनुमानगढ़ और नागौर में ओले गिरने की भी खबर है। मौसम के इस बदलाव से लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिली।

Rajasthan Weather News

हनुमानगढ़ और नागौर में गिरे ओले

हनुमानगढ़ में करीब तीन बजे के आसपास मौसम पूरी तरह पलट गया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। सुबह तक यहां तेज धूप खिली हुई थी। इसी तरह नागौर में भी शाम चार बजे तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे कई जगह जनजीवन प्रभावित हुआ।

उदयपुर में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

सोमवार सुबह उदयपुर के वल्लभनगर क्षेत्र के तारावट गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेत में बकरियां चरा रहीं दो महिलाओं पर बिजली गिर गई। इसमें 44 वर्षीय टमुबाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि 50 वर्षीय कंकूबाई घायल हो गईं। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों महिलाएं बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी थीं।

कुछ शहरों में गर्मी का असर बरकरार

जयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर और पाली में रविवार को मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप तेज थी और दिन चढ़ते-चढ़ते गर्म हवाएं भी चलने लगीं। जयपुर में दोपहर बाद लू जैसी स्थिति बनी। पश्चिमी राजस्थान में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 12 मई को 8 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, नागौर, झुंझुनूं, सीकर और जयपुर में आंधी के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन इलाकों में हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका व्यक्त की गई है।

14 मई से हीटवेव

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, 13 मई तक बारिश और आंधी की गतिविधियां कम हो जाएंगी। 14 मई से मौसम साफ रहेगा और तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 15 मई तक कुछ शहरों में पारा 44 से 45 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। इससे हीटवेव का दौर शुरू हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+