Rajasthan Weather: राजस्थान में आंधी-बारिश के साथ 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जानिए कब और कहां बदलेगा मौसम?

Rajasthan Weather News: राजस्थान में पिछले 24 घंटे में आंधी तूफान और बारिश से गर्मी का असर कम हुआ है। सीकर, झुंझुनू, जयपुर, उदयपुर समेत कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदल गया है। हलांकि, दोपहर में गर्मी का अहसास हो रहा है।

Rajasthan Weather News

वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जल्द ही लोगों को इस गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। बाड़मेर में बुधवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक है। हालांकि, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आएगी।

कुछ जिलों में हो सकती है बारिश (Rajasthan Weather Rain Update)

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में दोपहर के बाद गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इसके प्रभाव से तापमान में 2-3 डिग्री की कमी हो सकती है। विभाग ने बताया कि आज बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में हल्की वर्षा और आंधी आने की संभावना है।

शुक्रवार और शनिवार को मौसम और खराब होगा

11 और 12 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का असर सबसे अधिक रहेगा। 11 अप्रैल को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर और शेखावाटी क्षेत्र में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 12 अप्रैल को उदयपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

14 अप्रैल के बाद फिर बढ़ेगी तपिश

हालांकि, यह राहत अल्पकालिक हो सकती है। 13 अप्रैल से मौसम शुष्क होने लगेगा और तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, 14-15 अप्रैल से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है, जिससे गर्मी और लू का प्रकोप फिर से बढ़ेगा।

इन जिलों में सबसे अधिक गर्मी

राजस्थान के कई जिलों में पारा लगातार ऊपर बना हुआ है। बुधवार को जैसलमेर में 43.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 43.1 डिग्री, बीकानेर में 43.4 डिग्री और श्रीगंगानगर में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा, जयपुर में 43 डिग्री, फलौदी में 43.8 डिग्री, चूरू में 43.5 डिग्री और कोटा में 43.2 डिग्री तापमान रहा।

14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 11 अप्रैल को 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, जयपुर, दौसा, अलवर, टोंक, बीकानेर, चूरू, सीकर, बूंदी, झुंझुनूं, नागौर और भरतपुर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+