Ole in Churu Rajasthan: राजस्थान के चूरू में ओलावृष्टि, VIDEO में देखें कश्मीर जैसे नजारे
Hailstorm in Churu Rajasthan: राजस्थान में 28 फरवरी को मौसम का मिजाज बदल गया और चूरू समेत कई जगहों से बारिश, आंधी व ओले गिरने के समाचार मिले हैं। चूरू के ग्रामीण इलाकों में खेतों में ओले गिरने से सफेद चादर बिछ गई, जिसकी वजह कश्मीर जैसे नजारे दिखाई दिए हैं।
सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसे चूरू के राजगढ़ की बताया जा रहा है। फोटो में देखा जा सकता है। चारों तरफ दूर दूर तक ओले ही ओले दिखाई दे रहे हैं। वनइंडिया हिंदी टीम इस वायरल फोटो की राजगढ़ चूरू की होने की पुष्टि नहीं करती है।

सोशल मीडिया पर शेयर ओलावृष्टि के वीडियो के बारे में लिखा गया है कि 'चूरू के विभिन्न क्षेत्रों में हुई यह ओलावृष्टि किसानों के लिए बेहद बुरी खबर है। यह वीडियो देखकर आप स्थिति को भयावहता समझ सकते हैं, हालांकि यह वीडियो खाली क्षेत्र का दिखाई दे रहा है।
बता दें कि राजस्थान मौसम विभाग ने 28 फरवरी को चूरू व झुंझुनूं समेत कई जगहों के लिए बारिश, ओले व आंधी का अलर्ट जारी कर रखा था। झूंझुनूं में दिनभर तेज हवाएं चली रहीं। उधर, लोकसभा चुनाव 2024 में चूरू से भाजपा उम्मीदवार व ओलंपिक पदक विजेता देवेंद्र झाझड़िया ने ओलों की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
देवेंद्र झाझड़िया ने लिखा कि 'मेरे लोकसभा क्षेत्र चूरू के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अति ओलावृष्टि से यहाँ के किसानों की पक्की हुई फसलों के भारी नुकसान होने की सुचना प्राप्त हुई है। देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ और हमारे अन्नदाता वर्ग पर प्रकृति ने जो कहर बरपाया है उसके लिए मैं संवेदना व्यक्त करता हूँ। मैं सभी किसान भाईयो को विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके इस नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार और केन्द्र सरकार तक आपकी बात पहँचाने का कार्य करूँगा।'

मौसम विभाग चूरू के अनुसार इस समय रबी की फसलें पकने को हैं। गेहूं, जौ, सरसों आदि की फसलें पककर तैयार खड़े हैं। इतने भयंकर ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications