Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में कड़ाके की ठंड के बाद अब बारिश का अटैक, IMD का इन शहरों के लिए अलर्ट
Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में इस साल मौसम ने जबरदस्त खेल दिखाया है। अक्टूबर में भारी बारिश के बाद नवंबर में ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। अब मौसम एक और करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 नवंबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश और बौछारों का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, बारिश का असर पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ाने वाला साबित नहीं होगा। अधिकांश जिलों में अगले कुछ दिनों तक सर्दी का असर सामान्य रहेगा।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में बना एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से मैदानी हिस्सों में मौसम प्रभावित हो रहा है। इस सर्कुलेशन की वजह से इस समय उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं को राजस्थान तक पहुंचने से रोक रहा है। यही वजह है कि कड़ाके की ठंड का दौर फिलहाल रुका हुआ है।

Rajasthan Weather Forecast: बारिश का अलर्ट जारी
- आईएमडी का अनुमान है कि यह स्थिति अगले सप्ताह के मध्य तक बनी रह सकती है। उसके बाद एक बार फिर ठंडी उत्तरी हवाएं सक्रिय होंगी और प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
- 20 नवंबर को उत्तर-पूर्वी पाकिस्तान के पास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसकी वजह से बड़े हिस्से में बारिश हो सकती है।
- इस सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के उत्तर-पूर्वी जिलों भरतपुर, करौली, धौलपुर, अलवर और आसपास के इलाकों में 21 और 22 नवंबर को बादल छाए रहने और हल्की फुहारें गिरने के संकेत हैं।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: 320 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 18 घंटे का सफर होगा 3 घंटे में पूरा
Rajasthan Weather: कई जिलों में पड़ रही कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकांश इलाकों में ठंड कम है। नागौर, सीकर, जालोर और सिरोही जैसे जिलों में रात के तापमान में गिरावट जारी है। सीकर एक बार फिर सबसे ठंडा रहा और यहां न्यूनतम तापमान 5.5°C दर्ज हुआ।
नागौर में 5.9°C, जालोर - 7.0°C, सिरोही - 7.4°C, फतेहपुर - 6.9°C, दौसा - 6.7°C, अंता बारां में 7.8°C तापमान दर्ज किया गया।
माउंट आबू में तापमान शून्य के आसपास पहुंच गया है, जिससे पहाड़ी क्षेत्र में ठंड तेजी से बढ़ी है। मौसम विभाग का साफ अनुमान है कि एंटी साइक्लोनिक सिस्टम के असर से नवंबर के बाकी दिनों में भी तेज़ सर्दी बढ़ने की संभावना कम है। कुछ निर्धारित इलाकों में ही तापमान गिर सकता है, जबकि बाकी जगहों पर ठंड के तेवर हल्के बने रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में SIR फॉर्म भरने को लेकर मुस्लिम युवकों का BLO से विवाद, वायरल वीडियो पर बवाल












Click it and Unblock the Notifications