Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, अगले 4 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, जानिए कब-कहां-क्या रहेगा असर?

Rajasthan Weather: राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट बदलने को तैयार है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले चार दिनों तक राज्य के कई जिलों में तेज हवाएं, मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं कुछ क्षेत्रों में लू का प्रकोप भी जारी रहेगा।

बीते 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान उदयपुर जिले में मेघगर्जन और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहा। सर्वाधिक 30 मिमी वर्षा बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में दर्ज की गई, जबकि श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Rajasthan Weather Alert

यह भी पढ़ें- Rajasthan weather: राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, बीकानेर में धूलभरी आंधी, कई जिलों में बारिश

राजस्‍थान का आज का मौसम

राजस्‍थान में आज उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना है। बाकी अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में धूलभरी हवाएं चल सकती हैं।

बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों में 16 से 20 मई के बीच अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। इन क्षेत्रों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग की चेतावनियां और सुझाव
आंधी और मेघगर्जन के समय घर के अंदर रहें और खिड़कियां-दरवाजे बंद रखें।

  • पेड़ों के नीचे शरण न लें और गैर-ज़रूरी यात्रा से बचें।
  • तैयार फसलों को ढंककर सुरक्षित स्थान पर रखें।
  • लू से बचने के लिए छायादार स्थानों पर रहें और अधिक पानी पिएं।
  • किसान पालतू पशुओं को गर्मी से बचाने के उपाय करें और सुबह या शाम के समय ही सिंचाई करें।

राजस्‍थान में नौतपा की भविष्यवाणी

राजस्‍थान में इस वर्ष नौतपा 25 मई से 8 जून तक रहेगा। आमतौर पर इस दौरान तीव्र गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार नौतपा में भी बारिश और अंधड़ के आसार जताए गए हैं, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

17 मई का पूर्वानुमान: बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर और श्रीगंगानगर में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

18 मई का पूर्वानुमान: बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, राजसमंद, सवाई माधोपुर, उदयपुर, कोटा और प्रतापगढ़ में मेघगर्जन, आंधी और बारिश हो सकती है। बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर और श्रीगंगानगर में लू की आशंका जताई गई है।

19 मई का पूर्वानुमान: अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, दौसा, सीकर, टोंक, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, झालावाड़, करौली, राजसमंद, सवाई माधोपुर, उदयपुर, कोटा और प्रतापगढ़ में आंधी और हल्की बारिश के आसार हैं। बीकानेर और जैसलमेर में लू का अलर्ट है, जबकि चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में लू के साथ-साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है।

20 मई का पूर्वानुमान: अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, प्रतापगढ़ और उदयपुर में बारिश और आंधी की चेतावनी है। बीकानेर और श्रीगंगानगर में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं चूरू और हनुमानगढ़ में भी लू और आंधी-बारिश का अलर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें- IAS vs RAS Rajasthan: कौन हैं SDM प्रभजोत गिल, जिन्होंने जैसलमेर कलेक्टर की शिकायत की? 3 बार पास की RPSC

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+