IAS vs RAS Rajasthan: कौन हैं SDM प्रभजोत गिल, जिन्होंने जैसलमेर कलेक्टर की शिकायत की? 3 बार पास की RPSC
IAS vs RAS राजस्थान विवाद: राजस्थान में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी प्रताप सिंह और राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारी प्रभजोत सिंह गिल आमने-सामने हैं। प्रभजोत गिल वो अफसर हैं, जिन्होंने तीन बार RPSC परीक्षा पास की है और अब जैसलमेर कलेक्टर प्रताप सिंह के खिलाफ शिकायत कर चर्चा में हैं।
राजस्थान कार्मिक विभाग के प्रमुख शासन सचिव को 7 मई 2025 को भेजी गई शिकायत के अगले ही दिन प्रभजोत सिंह गिल का तबादला कर दिया गया। उन्हें जैसलमेर के पोकरण उपखंड अधिकारी (SDM) पद से हटाकर नागौर जिले के मूंडवा में SDM नियुक्त किया गया है।

अब राजस्थान RAS एसोसिएशन भी प्रभजोत सिंह गिल के समर्थन में उतर आई है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर जैसलमेर कलेक्टर प्रताप सिंह को पद से हटाने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रताप सिंह को नहीं हटाया गया, तो सभी RAS अधिकारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

Who is Jaisalmer Collector IAS Pratap Singh? जैसलमेर कलेक्टर प्रताप सिंह कौन हैं?
- प्रताप सिंह 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने UPSC 2015 में ऑल इंडिया रैंक 15 प्राप्त की थी।
- उनका जन्म 22 नवंबर 1989 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुआ। उन्होंने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में एमटेक की डिग्री हासिल की है।
- 5 जनवरी 2024 से वे जैसलमेर जिले के कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे 2023 में सलूंबर के जिला कलेक्टर रह चुके हैं।
- इसके अलावा प्रताप सिंह बाड़मेर के शिव और धोरीमन्ना में उपखंड अधिकारी तथा दौसा जिला परिषद के CEO भी रह चुके हैं।

Who is RAS Prabhjot Singh Gill? आरएएस प्रभजोत सिंह गिल कौन हैं?
- प्रभजोत सिंह गिल का जन्म 19 मार्च 1986 को श्रीगंगानगर, राजस्थान में हुआ था। वे 2019 बैच के RAS अधिकारी हैं और B.Tech (ECE) की डिग्री रखते हैं।
- वे 5 जनवरी 2024 से 9 मई 2025 तक जैसलमेर जिले के पोकरण SDM रहे। कलेक्टर प्रताप सिंह से विवाद के बाद उनका तबादला मूंडवा, नागौर कर दिया गया।
- इससे पहले वे प्रतापगढ़ जिले के पिपलखूंट और हनुमानगढ़ के संगरिया में भी उपखंड अधिकारी रह चुके हैं।
प्रभजोत सिंह गिल ने लगातार तीन बार RAS परीक्षा पास की है। RAS 2012 में BDO, RAS 2013 में तहसीलदार व RAS 2016 में 8th रैंक हासिल करके राज्य सिविल सेवा के सर्वोच्च पद SDM को हासिल किया।
यह भी पढ़ें- Padma Choudhary: अजमेर SDM पदमा चौधरी को बिना उत्तर लिखे ही मिले 7 नंबर! RAS रैंक 39 से 24 हो गई












Click it and Unblock the Notifications