राजस्थान: सीकर के लादीकाबास में ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव का किया बहिष्कार

राजस्थान के नीम का थाना जिले के पाटन पंचायत समिति में शामिल करने की मांग को लेकर चुनावों का बहिष्कार कर रहे थे। जानकारी मिलने के बाद लादीकाबास के ग्रामीणों से जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने मुलाकात की।

ग्रामीणों के साथ बैठक में जिला कलेक्टर ने उनसे उनकी समस्याएं जानी । ग्रामीणों ने बताया कि जब तक लादीकाबास को पाटन पंचायत समिति में शामिल नहीं किया जाएगा तब वे चुनावों का बहिष्कार करते रहेंगे।

Rajasthan: Villagers boycott assembly elections in Ladikabas of Sikar

इस पर जिला कलक्टर ने ग्रामीणों को लोकतंत्र की महत्ता को समझाते हुए लोकतंत्र में अपने अधिकार का प्रयोग करने के अपील की । उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि उनकी समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है।

आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रशासन के द्वारा एक कमेटी बनाकर उनकी समस्याओं का निराकरण कर दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि उनकी समस्याएं प्रशासन ने स्वीकार कर ली है एवं सक्षम स्तर पर उनका जल्द ही निराकरण कर दिया जाएगा। बता दे बता दे लादीकाबास को पाटन पंचायत समिति में शामिल करने की मांग को लेकर ग्रामीण 4 साल से आंदोलन कर रहे हैं अब तक ग्रामीणों की ओर से आठ बार चुनाव का बहिष्कार किया जा चुका है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक लादी का बास ग्राम पंचायत को अजीतगढ़ से हटकर फिर से पाटन पंचायत समिति में शामिल नहीं किया जाता तब तक ग्रामीण हर चुनाव का बहिष्कार करते रहेंगे। इस अवसर पर श्रीमाधोपुर एसडीम दिलीप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरारी लाल शर्मा सहित प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे ।

संवाद सूत्र: सद्दाम हुसैन, सीकर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+