रंग लाई डॉक्टरों की मेहनत, शेरनी महक की सेहत में सुधार
रंग लाई डॉक्टरों की मेहनत, शेरनी महक की सेहत में सुधार
उदयपुर। बीते एक हफ्ते से बीमार चल रही उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजीकल पार्क में एशियाटिक शेरनी महक की हालत में अब सुधार है। 3 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड महक की सेहत पर नजर बनाए हुए है और उसका इलाज कर रहा है।

महक के कई टेस्ट किए गए हैं। उप वन संरक्षक हरिनी वी. ने बताया कि मंगलवार को बोर्ड ने शेरनी महक को ट्रेंक्युलाइज कर उसका स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए कुछ सैंपल लिए गए थे। इन्हें जांच के लिए शहर के पशु चिकित्सा महाविद्यालय में भेजा है। बीते हफ्ते शेरनी महक के बीमार होने के बाद वन विभाग के हाथ-पांव फूल गए थे और तुंरत उसके इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था।













Click it and Unblock the Notifications