बेरोजगारों के लिए राजस्थान सरकार हर माह देगी 4500 रु. भत्ता, जानिए कब से और कैसे पाएं?
जयपुर। राजस्थान में बेरोजगारों को 1 अप्रैल से बढ़ा हुआ बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने यह घोषणा की थी। घोषणा के मुताबिक, राजस्थान के रोजगार कार्यालयों में जो युवक और युवतियां बतौर बेरोजगार पंजीकृत हैं, उन्हें बढ़ा हुआ बेरोजगारी भत्ता 1 अप्रैल से मिलेगा। युवकों को जहां हर महीने 4000 रुपये मिलेंगे, वहीं महिलाओं, दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर्स को 4500 रुपए मिलेंगे। पहले यह राशि 3000 रुपए से 3500 रुपए थी। अब 1 रुपए बढ़ाकर बेरोजगारी भत्ता मिलेगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले दिनों राजस्थान बजट 2021 पेश करते हुए घोषणा की थी कि, राज्य में बेरोजगारी भत्ता 1000 रुपये बढ़ाया जाएगा। इसी घोषणा के तहत प्रदेश के करीब 1.60 लाख बेरोजगारों,युवक-युवतियों को फायदा मिलेगा। भत्ता पाने के लिए यह जरूरी है कि, लोग बतौर बेरोजगार सरकार के रिकॉर्ड में पंजीकृत यानी कि रजिस्टर्ड हों। यदि आप आवेदन करना चाहते हैं तो इस तरह करें आवेदन...

- सबसे पहले http://www.employment.livelihoods.rajasthan.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं। होम पेज खुलेगा। होम पेज पर आपको मेनू बार पर क्लिक करना है।
- मेनू बार में से आपको Job Seekers के सेक्शन में से आपको Apply for Unemployment Allowance का ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है।
- Apply for Unemployment Allowance ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज https://sso.rajasthan.gov.in/signin खुलेगा। जहां आपको 'SSO ID', 'Password'और 'Captcha' दर्ज करके 'Login' के बटन को क्लिक करना है। अब फिर से आपके सामने अगला पेज खुलेगा।
- इस पेज में आपको 'Employment Application' चूज करके उस पर क्लिक करना है। जिसके बाद सामने एक फॉर्म ओपन होगा। इस फॉर्म में आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स डालनी हैं।
- जब फॉर्म में पूछी गई चीजें आप भर दें तो फिर 'Submit' के बटन पर क्लिक कर दीजिएगा। इस तरह आप सरकार के समक्ष रजिस्टर्ड हो जाएंगे। फिर रुपए मिलेंगे आपको हर महीने घर बैठे।












Click it and Unblock the Notifications