राजस्थान: 82 साल की मां को हुआ पैरालिसिस, बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला

नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर में एक कलयुगी बेटे की हैवानियत भरा वीडियो सामने आया है। वीडियो में बेटा अपनी 82 साल की पैरालिसिस मां को बुरी तरह से पीट रहा है और उन्हें टार्चर कर रहा है। इस वीडियो को पीड़ित वृद्धा के पोते ने बीते 18 जनवरी को शूट किया था। पिटाई के दौरान आई चोटों की वजह से मां इस घटना के 9 दिन बाद मौत हो गई।

इंग्लिश टीचर है आरोपी बेटे

इंग्लिश टीचर है आरोपी बेटे

आरोपी शख्स एक स्थानीय स्कूल में इंग्लिश का टीचर है। अलवर पुलिस ने आरोपी की पहचान 50 वर्षीय, जोगेंद्र चौधरी के रुप में बताई है। पुलिस ने जोगेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। फिलहाल जोगेंद्र फरार हैं। वीडियो में जोगेंद्र कई बार अपने मां का गला घोंटते हुआ दिखाई दे रहा है। वृद्ध मां अपनी ही बेटे के इस डरावने चेहरे को देखकर सहमी हुई नजर आ रही हैं।

सच सामने लाने के लिए पोते ने बनाया वीडियो

सच सामने लाने के लिए पोते ने बनाया वीडियो

बताया जा रहा है कि इस पिटाई के 9 दिन बाद वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस वीडियो को वृद्धा के पोते ने दूसरे कमरे से बनाया था जो कि आरोपी शख्स का भतीजा है। पुलिस के मुताबिक भतीजे ने यह वीडियो इसलिए बनाया ताकि लोगों को पता चले की आरोपी शख्स उसकी दादी को कैसे टार्चर करता है।

वीडियो की जांच करेगी पुलिस

वीडियो की जांच करेगी पुलिस

पुलिस ने बताया कि वे वीडियो की सत्यता की जांच कर रहे है। वीडियो सामने आने के बाद हमने जोगेंद्र चौधरी को थाने में बुलाया था लेकिन वो नहीं आया और वो घर से भी फरार है जो कि हमारे शक को पुख्ता कर रहा है कि वो अपनी मां को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+