सौतेले बाप ने नाबालिग बेटी को शादी के लिए 50 वर्षीय शख्स को 80 हजार रुपए में बेचा

झुंझनूं। राजस्थान के झुंझनूं में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को एक 50 साल के बुजुर्ग को 80 हजार में बेच दिया। पीड़िता दो महीने की गर्भवती है।

 Step-father sold minor daughter to 50-year old man for 80 thousand rupees

मामला सामने आने के बाद राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग हरकत में आ गया है। आयोग की टीम ने झुंझुनूं में पीड़िता से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची की महिला से दोस्ती करवाई और फिर शादी के बहाने उसको 80 हजार रुपए में बेच दिया।

पहले भी सामने आए ऐसे मामले

राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य शिव भगवान नागा ने बताया कि शेखावाटी में ये कोई नया मामला नहीं है। पहले भी यहां पर बाहरी जिलों या दूसरे प्रदेशों से लाकर नाबालिगों की शादियां करवाई गई है, लेकिन ऐसे मामलों पर आयोग गंभीर है और इस बच्ची को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।

बच्ची को भाइयों के पास भेजा जाएगा

अभी प्रारंभिक तौर पर यह तय किया गया है कि बच्ची का दो माह का अबॉर्शन करवाया जाएगा और बच्ची को उसकी इच्छा अनुसार उसके भाइयों के पास भेजा जाएगा। वहीं, इस मामले में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+