Rajasthan: इन 338 अभ्यर्थियों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने किया आजीवन बैन, देखें पूरी लिस्ट
RSSB Banned Candidates: राजस्थान में पेपर लीक और फर्जी डमी अभ्यर्थियों की खबरों के बीच कर्मचारी चयन बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने 338 अभ्यर्थियों को हमेशा के लिए बैन कर दिया है। इनकी पूरी सूची भी बोर्ड ने जारी की है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आजीवन प्रतिबंध किए गए अभ्यर्थी अब किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा नहीं ले सकेंगे और ना ही नौकरी कर पाएंगे। इन अभ्यर्थियों पर परीक्षा में डर्मी अभ्यर्थी बैठाने, फर्जी तरीके से परीक्षा पास करने और दस्तावेजों में फर्जी डिग्री लगाने का आरोप है।

किस परीक्षा के अभ्यर्थी?
राजस्थान PTI भर्ती परीक्षा 2018
राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2018
एग्री सुपरवाइजर 2018
आरपीएससी सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 2022
किस पर क्या आरोप?
फर्जी डिग्री-240
गलत तरीके से परीक्षा पास करना-92
डमी अभ्यर्थी बैठाने-6
फर्जी स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट- 14
मीडिया से बातचीत में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन मेजर जनरल आलोक राज ने बताया कि जिन 338 पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया है, उनकी पूरी सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड चाहता है कि सरकारी नौकरियों में धांधली करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि युवाओं में जागरूकता आए और आगे से कोई भी व्यक्ति गलत तरीके से सरकारी सेवाओं में शामिल होने से बचें।
इसकी दूसरी वजह ये है कि बोर्ड का प्रयास है कि राजसथान में सरकारी नौकरियों की सभी भर्ती परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से हों ताकि योग्य उम्मीदवारों को उचित मौके मिल सके।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में बड़ी धांधली सामने आ चुकी है। एसओजी ने पेपर लीक व डमी अभ्यर्थी के आरोप में तीन दर्जन ट्रेनी थानेदारों को पकड़ा है। इनमें एसआई भर्ती का टॉपर नरेश खिलेरी भी शामिल है।














Rajasthan: 'नाइट पार्टियों में महिलाओं के साथ डर्टी डांस करते हैं रविंद्र सिंह भाटी'-गोविंद डोटासरा












Click it and Unblock the Notifications