Rajasthan: एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर आज कैबिनेट की सब कमेटी ने लिया फैसला, जानिए कब होगी यह रद्द ?
Rajasthan SI Recruitment Exam Paper Leak: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस की एसआई भर्ती प्रकरण की बारिंकी से समीक्षा की है और अब जल्द इसे निरस्त करने या न करने को लेकर भजनलाल सरकार फैसला लेने की तैयारी कर रही है।
दरअसल आज गुरुवार को जयपुर सचिवालय में विधि मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल सब कमेटी की अंतिम बैठक हुई। अब कमेटी अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को अगले दो दिन में सौंपेगी। परीक्षा को लेकर अंतिम निर्णय सीएम भजन लाल खुद लेंगे।
राजस्थान की चर्चित पुलिस की एसआई भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल दशहरे के बाद बड़ा फैसला ले सकते है। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार 13 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में अंतिम निर्णय ले सकती है।

एसआई भर्ती प्रकरणों की समीक्षा को लेकर बनी मंत्रिमंडल सब कमेटी ने अपना काम पूरा कर दिया है। कमेटी ने SOG और गृह विभाग के अधिकारियों से पूरा फीडबैक भी ले लिया है।
अब मंत्रियों की आपसी मंत्रणा के बाद कमेटी अगले दो दिन में सरकार को अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। कमेटी की रिपोर्ट के अध्ययन के बाद भर्ती रद्द होगी या नहीं,इसका अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा खुद करेंगे।
माना जा रहा है कि 13 अक्टूबर को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में या सीएम भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित विदेश दौरे से पूर्व इस पर सरकार फैसला ले सकती है।
दरअसल प्रकरण में सबसे बड़ा पसोपेश यही है कि यदि सरकार भर्ती निरस्त करने का फैसला करती है तो जिन्होंने बिना किसी बेईमानी के खुद की मेहनत से सफलता हासिल की है उन अभ्यार्थियों को लेकर क्या होगा ?
भविष्य में कानूनी पचड़े हुए या सरकार के आदेश के खिलाफ कोई याचिका डायर होती है तो क्या लाइन ऑफ एक्शन लिया जाए ? कमेटी ने इन तमाम बिंदुओं को लेकर भी विचार विमर्श कर रही है।
बैठक के बाद विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने गृह विभाग और SOG के अधिकारियों से तथ्यों के संकलन का काम पूरा कर लिया है। अब कमेटी के सारे मंत्री आपसी मंत्रणा करके और एक राय होने के बाद सरकार को जल्द रिपोर्ट दे देंगे जिस पर सरकार की ओर से फैसला किया जाएगा।
Si भर्ती का क्या होगा ? pic.twitter.com/v3HqJGt30A
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) October 10, 2024
कमेटी के सदस्य और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि हमने भर्ती निरस्त करने के गुण और अवगुणों को लेकर भी आज की बैठक में विचार विमर्श किया है।
अधिकारियों से तथ्यात्मक जानकारी लेने का काम पूरा कर लिया है और अब हम मंत्रियों की आपसी 1-2 बैठक करके रिपोर्ट दे देंगे जिस पर अंतिम निर्णय सरकार को ही करना है।












Click it and Unblock the Notifications