Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एसआई भर्ती-2021 रद्द: पहले ही नौकरी छोड़ चुके 38 चयनित अब मान रहे खुद को भाग्यशाली, बाकी 800 अभ्यर्थी संकट में

राजस्थान पुलिस की सबसे चर्चित एसआई भर्ती-2021 को रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले के बाद जहां सैकड़ों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है, वहीं 38 चयनित उम्मीदवार ऐसे भी हैं जो अब खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं। ये वे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने कोर्ट, आंदोलन और फर्जीवाड़े की लंबी खींचतान देखकर पहले ही पुलिस सेवा का रास्ता बदल लिया था।

इनमें से 11 का चयन आरएएस में हुआ है, जिनमें 9 एलाइड आरएएस हैं। बाकी में 2 आरपीएस, 4 आरटीएस, 4 फर्स्ट ग्रेड, 5 सेकंड ग्रेड टीचर, 3 ईओआरओ, 2 कॉपरेटिव इंस्पेक्टर, 2 जेआर असिस्टेंट, एएमओ, कम्प्यूटर अनुदेशक, एग्रीकल्चर सुपरवाइजर और वीडीओ जैसे पदों पर सफलता पाई।

Rajasthan

बाकी ने पुलिस सेवा को चुना, अब पछतावा

इसके उलट अक्टूबर 2021 से जून 2023 के बीच 80 से ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन अन्य विभागों में हो चुका था, लेकिन उन्होंने पुलिस सेवा का आकर्षण और बेहतर ग्रेड पे-स्केल देखकर वह अवसर छोड़ दिया। अब भर्ती रद्द होने से उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा।

पहले से नौकरी छोड़ चुके सैकड़ों फंसे

एसआई भर्ती में चयनित 807 अभ्यर्थियों में 523 पहले से सरकारी सेवा में थे, जिन्होंने नियुक्ति के बाद पुरानी नौकरी छोड़ दी थी। इनमें 203 अभी परिवीक्षा काल में थे। इसके अलावा 87 भूतपूर्व सैनिक और 47 केंद्र सरकार की नौकरी छोड़कर आए थे। वहीं 186 राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों के कर्मचारी (क्लर्क, टीचर और चतुर्थ श्रेणी) त्यागपत्र देकर पुलिस सेवा में आए थे। कोर्ट के फैसले से अब इन सभी का भविष्य अधर में है।

विवादों से भरा एसआई भर्ती का इतिहास

राजस्थान में पिछले 9 साल में सिर्फ दो बार एसआई भर्ती निकली और दोनों विवादों में फंस गईं। 2016 की भर्ती में परीक्षा 2018 में हुई और नियुक्ति 2021 में मिली, इसमें भी चयन को लेकर विवाद खड़ा हुआ। 2021 की भर्ती 13-15 सितंबर 2021 को हुई, लेकिन पेपर लीक मामले में एसओजी की जांच के बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा और गुरुवार को पूरी प्रक्रिया रद्द कर दी गई।

अभ्यर्थियों की अपील

चयनित अभ्यर्थी अमर सिंह, विक्रम सिंह और अन्य ने कहा कि उन्होंने भर्ती में तीन साल लगाए और अन्य नौकरियां छोड़ीं, लेकिन अब बिना गलती के सामूहिक सजा दी जा रही है। उनका कहना है कि वे सोमवार को हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील दायर करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+