राजस्थान: सचिन पायलट बोले, कांग्रेस पार्टी सभी जाति धर्म को साथ लेकर चलने वाली पार्टी
पूर्व उपमुख्यमंत्री पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट रहे नीम का थाना दौरे पर नीम का थाना कांग्रेस प्रत्याशी विधायक सुरेश मोदी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आज नीमकाथाना के पाटन दौरे पर रहे उन्होंने यहां कांग्रेस प्रत्याशी विधायक सुरेश मोदी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया और विधायक सुरेश मोदी के पक्ष में अधिक से अधिक वोट करने की अपील की।

पायलट के नीमकाथाना पहुंचने पर विधायक सुरेश मोदी के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पायलट का जोरदार स्वागत किया। पायलट ने संबोधित करते हुए कहा कि 5 साल के कार्यकाल में राजस्थान और नीमकाथाना में अनेक विकास के कार्य हुए।
उन्होंने कहा कि नीम का थाना में विधायक सुरेश मोदी ने क्षेत्र में विकास के अनेक काम करवाएं उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में बीजेपी का प्रचार हो रहा है लेकिन कोई दम नहीं किसी का मुंह मुरझाया हुआ है किसी का मुंह लटका हुआ है कोई इधर-उधर देख रहा है किसी को पता ही नहीं की भाषण तो मैं दे रहा हूं पैसे मैं खर्च कर रहा हूं लेकिन बाद में मेरी चलेगी या नहीं चलेगी।
उन्होंने कहा कि बीजेपी में जो प्रचार हो रहा है वह दो-तीन बातों को लेकर हो रहा है उन्होंने कहा कि हमारी मनमोहन की केंद्र में सरकार थी तब गांवों में नरेगा का कानून बनाया वो हमारी सरकार ने बनाया छोटे किसानों का 70 हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया।खाद्य सुरक्षा का कानून और शिक्षा का कानून हमारी सरकार ने बनाया। अब केंद्र में 10 साल से बीजेपी की सरकार है बीजेपी की केंद्र सरकार ने किसानों के खिलाफ तीन काले कानून बनाए डेढ़ साल तक किसान दिल्ली में धरने पर बैठे रहे सैकडों किसानों की मौत हो गई।
तब जाकर किसानों के काले कानून को वापस लिया गया ये चाहते थे की देश की सब मंडियों को बंद कर देश का सारा व्यापार चंद लोगो के हाथो में दे दो ये काम बीजेपी की सरकार ने किया।इसके साथ ही नोट बंदी कर दी फिर जीएसटी लागू कर दी।इसके साथ ही उन्होंने कहा की आज सबसे बड़ी दुख की बात यह है की इस देश में जो खाई है गरीब और अमीर की वो उतनी बड़ी हो गई है चंद लोगो के हाथ में इतनी संपत्ति हो गई है देश के जो तमाम धरोहर रेलवे लाइन हवाई अड्डा,तेल के खजाने सारे ओने पाने दाम में दो चार चंद लोगो बेच दिया गया।
वो कहते हैं 80 करोड़ लोगो को सस्ता भोजन देंगे वो तो रेवड़ी नही है और हम कहते है की गरीब लोगो को पेंशन देनी है बच्चो को छात्रवृति देनी है लैपटॉप देना है तो ये फिजूल खर्ची है मतलब लाखो करोड़ रूपये चंद उद्योग पतियों का माफ़ कर दो वो तो फिजूल खर्ची नही है।उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी सभी जाति धर्म के लोगो को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विधायक सुरेश मोदी के समर्थन में अधिक से अधिक वोट देने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्ट्रिंगर :सद्दाम हुसैन, सीकर












Click it and Unblock the Notifications