50 लाख की चोरी के खुलासे में इन युवकों के सफेद पायजामे ने निभाई सबसे बड़ी भूमिका
Sikar News, सीकर। राजस्थान की सीकर पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 29 दिसंबर की मध्यरात्रि शहर के मध्य स्थित तापड़िया बगीची के पास मोबाइल शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो जनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह चोरी सीकर जिले की सबसे बड़ी वारदातों में से एक है। इसमें करीब 50 लाख से अधिक के मोबाइल चुराकर ले गए थे। पुलिस ने इस वारदात को खोलने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की और सोमवार को उन्हें बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीकर शहर के मध्य में मोबाइल की दुकान को आरोपियों ने शिकार बनाया था।
सीकर कोतवाली थानाधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस को इनके सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मिले थे। ये शहर के कल्याण सर्किल, पिपराली रोड बाईपास होते हुए अलवर जा पहुंचे।
सीकर पुलिस लगातार इनका पीछा कर रही थी। वारदात के समय उन्होंने मोबाइल को कई घण्टे पहले बन्द कर दिया। मोबाईल काम में नहीं लिया था। इसलिए वारदात खोलना और भी चैलेंज हो गया था, लेकिन वारदात के सफेद गाड़ी काम ली थी। सफेद चोले पायजामे पहने हुए थे।
सीसीटीवी के ये फुटेज पुलिस को कई जगह मिले। Sikar Chori ने इसी के आधार पर लगातार इनका पीछा कर रही थी। सोमवार को इन दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों युवक अलवर जिले के भिवाड़ी में छुपे हुए थे। सीकर पुलिस ने इनसे 75 महंगे मोबाइल भी जब्त किए हैं।
पुलिस इन से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। इन दोनों से और कई वारदातें खुल सकती हैं। गिरफ्तार किए गए मुस्ताक और फैजल दोनों ही मेवात हरियाणा के रहने वाले हैं। लंबे समय से चोरी की वारदातें करते आ रहे हैं। सीकर जिला पुलिस को लगता है कि इनसे और कई वारदातें खुल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications