Shivnarayan Meena : छत्तीसगढ़ के पास नक्सली हमले में ITBP जवान शिवनारायण मीणा शहीद
करौली, 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला मुख्यालय के पास नक्सली द्वारा किए गए हमले में आइटीबीपी के एक जवान शिवनारायण मीणा शहीद हो गए। शिवनारायण करौली जिले के हिंडौन उपखंड के श्री महावीरजी तहसील के गांव कोरिया के निवासी थे। उनके शहीद होने की सूचना पर पूरे करौली जिले में शोक व्याप्त हो गया। शहीद का शव बुधवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा।
Recommended Video

आइटीबीपी का एक जवान शिव नारायण मीणा
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर नक्सलियों से मुठभेड़ में आइटीबीपी का एक जवान शिव नारायण मीणा शहीद हो गया। वहीं एक अन्य जवान के पैर में गोली लगी है। जिसे वहां के अस्पताल में भर्ती कराया है।

नक्सलियों से हुई मुठभेड़
मंगलवार को स्थानीय विधायक चंदन कश्यप क्षेत्र का दौरा करने वाले थे। सुरक्षा के मद्देनजर जवान आरओपी पर निकले थे। इस बीच नक्सलियों से उनकी मुठभेड़ हो गई।

जंगलों में भाग गए नक्सली
लगभग 1 घंटे तक माओवादी और जवानों के बीच गोलाबारी हुई जवानों की जवाबी कार्रवाई भारी पड़ता देख माओवादी जंगलों की ओर भाग निकले। इस दौरान घात लगा कर नक्सलियों की ओर से की गई फायरिंग में आइटीबीपी के जवान शिवनारायण वीरगति को प्राप्त हो गए।












Click it and Unblock the Notifications