Weather News: राजस्थान में जमकर बरसे बदरा, हीट वेव से मिली राहत लेकिन मानसून की एंट्री जानिए कब?
Rajasthan Rains: राजस्थान में लम्बे समय से चल रहा बारिशका इंतजार आज आखिरकार पूरा हो गया। जयपुर सहित दर्जनभर जिलों में झमाझम बारिश हुई।
राजस्थान की राजधानी जयपुर, चित्तौड़गढ़ सहित कई जिलों में आज सुबह से शाम तक झमाझम बारिश हुई। 20 जून सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। बरसात होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं। जयपुर में मौसम का मिजाज बदल गया।

पिछले कुछ दिनों से मानसून से पूर्व प्री मानसून की बारिश के होने से किसान लोग खेतों की तैयारियों में जुट गए हैं। चित्तौड़गढ़ में तापमान में भी कमी आई है।
एक सप्ताह पूर्व भीषण गर्मी से आमजन परेशान था। लेकिन अब तापमान 39 डिग्री के करीब आ गया है। प्री मानसून की बारिश में लोग घरों की छतों पर नहाने का लुफ्त उठाया।
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में मेघगर्जन के साथ आंधी चलेगी। हल्की बारिश होने का अनुमान है। पूर्वी राजस्थान के उदयपुर और कोटा में 24 जून से बारिश होने की संभावना है।
अगले 48 घंटे में तापमान में कमी होने की संभावना है। जयपुर में मौसम का मिजाज बदल गया है। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
पिछले 24 घंटे में राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश हुई है। जयपुर और जोधपुर में गर्मी से लोग परेशान हुए। मौसम विभाग ने अलवर, बारां, भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर और सीकर में बारिश की संभावना है।
चूरू, हुनमानगढ़ और श्रींगगानगर में बारिश का पूर्वानुमान है। इन इलाकों में मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने इन जिलों को चेतावनी जारी की है।












Click it and Unblock the Notifications