Rajasthan: राजकॉम्प का GM छत्रपाल सिंह ACB छापे में निकला धनकुबेर, लग्जरी गाड़ियों का तगड़ा कलेक्शन
Chhatrapal Singh GM Rajcomp Rajasthan ACB: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीमों ने जयपुर, हनुमानगढ़ एवं गाजियाबाद यूपी में शनिवार सुबह छत्रपाल सिंह महाप्रबंधक (तकनीकी) राजकॉम्प इन्फो सर्विस लिमिटेड योजना भवन जयपुर के 10 ठिकानों पर दबिश दी। इसके खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति का केस दर्ज किया गया है।
राजस्थान एसीबी महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ब्यूरो मुख्यालय को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि छत्रपाल सिंह द्वारा भ्रष्टाचार के जरिए अपने एवं परिजनों के नाम से वैध आय से आनुपातिक रूप से अधिक चल-अचल सम्पत्तियाँ अर्जित की है, जिनकी अनुमानित खरीद कीमत करोड़ों में है।

गुप्त सूचना पर एसीबी की इन्टेजिलेन्स शाखा द्वारा गोपनीय रूप से सत्यापन किया गया एवं तथ्यों की पुष्टि होने पर आय से अधिक सम्पत्तियाँ अर्जित का मामला बनना पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया।

एसीबी की छापामार कार्रवाई में आरोपी छत्रपाल सिंह व इसके परिवाजनों के नाम एयर अपार्टमेन्ट श्याम नगर सब्जी मण्डी के पास जयपुर में दो फलैट (एक डूप्लेक्स व एक अन्य), महादेव नगर सोडाला में एक मकान, करोडों रूपये की किमत के पांच चौपहिया महंगे लग्जरी वाहन (एक पोर्से कार, एक जगुआर लैण्ड रोवर डिफेण्डर कार, एक महिन्द्रा थार, एक महिन्द्रा स्कॉर्पयो, शेवर्ले कुज वीसीडीआई), एक बीएमडब्लयू बाईक एवं करीब 6 लाख की नकदी मिले।

राजस्थान एसीबी के अनुसार आरोपी छत्रपाल सिंह के पास अनेक बीमा पॉलिसियों में निवेश, एक बैंक लॉकर (जिसकी तलाशी ली जानी है) एवं विभिन्न बैंक खाते में लाखों रुपये जमा की जानकारी मिली है।

आरोपी द्वारा राजापार्क में एक किराये की सम्पत्ति जिसमें सिम्पली डिवाईन नाम से स्पा होना व वर्तमान में स्पा को किसी अन्य को किराये पर देना व आरोप द्वारा अशोक नगर जयपुर में एक हैपी हार्ट फाउण्डेसन भी संचालित करना भी पाया गया है।

तलाशी में आरोपी द्वारा मंहगे रिसोटर्स में रुकने संबंधी कागजात मिले तथा विदेश यात्राओं की जानकारी भी प्राप्त हुई जिनके संबंध में जांच की जा रही है। ब्यूरो के प्राथमिक आकलन, प्रथम सूचना रिपोर्ट एवं अब तक तलाशी में मिले दस्तावेजों के अनुसार आरोपी छत्रपाल सिंह द्वारा अपने सेवाकाल में भ्रष्टाचार करके करोड़ों रुपये की खरीद की है।













Click it and Unblock the Notifications