Rajasthan Polls: निर्दलीय प्रत्याशी को नोटिस जारी, PM मोदी की तस्वीर प्रचार में उपयोग करने का आरोप

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 25 नवंबर को मतदान होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच, डग विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रामचंद्र सुनारीवाल को नोटिस जारी किया है।

आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेता बालकनाथ की तस्वीर प्रयोग प्रचार में निर्दलीय प्रत्याशी ने किया है। नोटिस बीजेपी की शिकायत पर भवानी मंडी में रिटर्निंग अधिकारी राहुल कुमार मल्होत्रा ने जारी किया है।

Independent candidate Ramchandra Sunariwal

शिकायत में बताया कि रामचंद्र सुनारीवाल को बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है। इसके बाद भी सुनारीवाल को उनके समर्थकों को द्वारा प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सांसद बाबा बालक नाथ के नाम व तस्वीरें प्रयोग कर वोट मांगे जा रहे है। जिसके माध्यम से मतदाताओं को भ्रमित किया जा रहा है।

बीजेपी जिला महामंत्री द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी को शिकायत प्रस्तुत की गई थी, जिसके आधार पर रिटर्निंग अधिकारी ने निर्दलीय प्रत्याशी रामचंद्र सुनारीवाल को नोटिस जारी कर शिकायत के संदर्भ में तथ्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया।

स्ट्रिंगर: संस्कृति जैन, झालावाड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+