राजस्थान: एसएचओ और जवान के हत्यारों को नहीं पकड़ पाई पुलिस, अब जारी किए फोटो

जयपुर। राजस्थान के सीकर स्थित फतेहपुर थाने के एसएचओ व जवान की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या करने वालों को पकड़ने में नाकाम पुलिस ने अब आरोपियों के फोटो जारी किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के हुलिए का ब्यौरा देकर आमजन से उनके बारे में पता लगते ही जानकारी देने की अपील की है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस पूरे शेखावाटी क्षेत्र को छान रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

rajasthan police could not arrest the killers of policemen now issued photos

पुलिस के अनुसार एसएचओ मुकेश कानूनगो व कांस्टेबल राम प्रकाश की हत्या की एफआईआर पुलिस टीम में शामिल जवान सांवरमल ने दर्ज करवा दी है। एफआईआर में बताया है कि 6 अक्टूबर की रात फतेहपुर के बेसवा गांव के पास एसएचओ मुकेश कानूनगो, कांस्टेबल रामप्रकाश सहित पुलिस टीम विभिन्न इलाकों में लूट की वारदात करने वाले कुख्यात बदमाश फतेहपुर निवासी अजय चौधरी, जगदीश उर्फ धनकड़, ओम प्रकाश उर्फ ओपी, अनुज उर्फ छोटा पाण्डिया सहित अन्य का पीछा कर रही थी। बेसवा गांव के नजदीक आरोपियों की गाड़ी को रुकवाया था। बदमाश अजय नजदीक आया और एसएचओ मुकेश से कहा था कि मेरा पीछा करने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, जब्कि तुम्हें पीछा नहीं करने के लिए पहले ही चेता दिया गया था। इतना कहकर अजय ने एसएचओ मुकेश पर गोलियां चला दीं।

rajasthan police could not arrest the killers of policemen now issued photos

इसके बाद बदमाश जगदीश ने जवान राम प्रकाश को गोली मारने से पहले कहा था कि बहुत दिन हो गए तुम्हें हमें ढूंढते हुए, बहुत पीछे पड़े हो हमारे। इतना कहते ही जगदीश ने जवान राम प्रकाश पर गोलियां चला दीं। गोली मुकेश के गले और कांस्टेबल रामप्रकाश के सीने में लगी। इसके बाद बदमाश भाग गए। एसएचओ और जवान दोनों लहुलुहान हो गए। पुलिस टीम दोनों को गंभीर हालत में फतेहपुर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उपचार के दौरान दोनों की ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- देवर से हो गया था प्यार, 1 लाख की सुपारी देकर करवाई पति की हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+