Rajasthan: जिस हाथ पर लगी गोली, उसी हाथ से अपराधी को पकड़ने वाले कांस्टेबल को मिला गेलेंट्री प्रमोशन
राजस्थान पुलिस के जवान ने चूरू जिले के सुजानगढ़ में अदम्य साहस दिखाया है। ज्वैलरी शॉप पर फायरिंग के आरोपी को पकड़ा है।

राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ में बुधवार को ज्वैलरी शॉप पर फायरिंग की गई। ज्वैलर्स और ग्राहकों ने फर्श पर लेटकर अपनी जान बचाई। ज्वैलरी शॉप के आस-पास पुलिस कांस्टेबल रमेश मीणा भी थे। ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दो बदमाश मौके से भागने में सफल हो गए।
पुलिस कांस्टेबल रमेश मीणा ने बहादुरी दिखाते हुए एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया। इस साहस के लिए राजस्थान पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने पुलिस कांस्टेबल रमेश मीणा के गेलेंट्री प्रमोशन का ऐलान किया है।
पहले ज्वैलर को फोन करके दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का रोहित गोदारा बताया था। घटना के दौरान पुलिस कांस्टेबल रमेश मीणा के एक हाथ में बाजू पर गोली लग गई थी। एडीजी क्राइम आईपीएस एमएन दिनेश ने अपने सोशल मीडिया पर कांस्टेबल रमेश मीणा के प्रमोशन के आदेश की कॉपी शेयर की है।
बिपिन कुमार पाण्डेय अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की ओर से जारी आदेश में लिखा है कि राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम-1989 के नियम-28 (अ) में अंकित प्रावधानानुसार रमेश कुमार कांस्टेबल जिला चूरू द्वारा डयूटी के दौरान सराहनीय कार्य किए जाने पर पुरस्कार एवं पदोन्न्ति हेतु गठिम कमेटी की अभिशंषा पर वर्ष 2023-24 की रिक्तियों के खिलाफ हैड कांस्टेबल के पद पदोन्नति के नामांकन किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications