Rajasthan PM Kisan Yojana: जल्द आ सकती है 22वीं किस्त, कहीं लिस्ट से हट तो नहीं गया आपका नाम, ऐसे करें चेक
Rajasthan PM Kisan Samman Nidhi: राजस्थान के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की अगली किस्त को लेकर बड़ी हलचल शुरू हो गई है। योजना की 21 किस्तें सफलतापूर्वक जारी होने के बाद अब किसानों की नजरें 22वीं किस्त पर टिकी हैं। गौरतलब है कि पिछली किस्त नवंबर 2025 में किसानों के खातों में भेजी गई थी, और अब साल 2026 की पहली तिमाही में अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
हालांकि, इस बार राजस्थान के किसानों के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि सरकार ने लाभार्थी सूची के सत्यापन के नियमों को और सख्त कर दिया है। पिछले रिकॉर्ड बताते हैं कि कागजी कमियों के कारण लाखों किसानों का भुगतान अटक गया था।

अपनी किस्त सुरक्षित करने के लिए किसानों को e-KYC और आधार सीडिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को समय रहते पूरा करना होगा। ऐसा करना इसलिए जरूरी है ताकि 2,000 रुपये की यह सम्मान राशि बिना किसी रुकावट के उनके बैंक खातों में पहुंच सके।
Rajasthan PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त से पहले क्यों बढ़ी किसानों की चिंता?
राजस्थान में पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की संख्या बहुत अधिक है, लेकिन हर नई किस्त से पहले केंद्र सरकार डेटा वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चलाती है। इस जांच का मुख्य उद्देश्य अपात्र लोगों को बाहर करना है, जो गलत तरीके से योजना का लाभ उठा रहे हैं।
इस प्रक्रिया के दौरान अक्सर उन पात्र किसानों की किस्त भी रुक जाती है जिनके दस्तावेजों में मामूली गलतियां होती हैं। पिछले साल देशभर में लगभग 30 लाख किसानों की किस्त रुकी थी, जिनमें राजस्थान के किसानों का एक बड़ा हिस्सा शामिल था। यही कारण है कि 22वीं किस्त जारी होने से पहले सरकार और कृषि विभाग किसानों को अलर्ट रहने की सलाह दे रहे हैं।
राजस्थान के किसान ऐसे चेक करें अपनी पात्रता (Beneficiary List)
किस्त आने से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपका नाम आधिकारिक लाभार्थी सूची में बरकरार है या नहीं। राजस्थान के किसान घर बैठे इन स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट (pmkisan.gov.in) खोलें।
- होमपेज पर मौजूद 'Farmer Corner' सेक्शन में जाएं।
- यहां 'Beneficiary List' के विकल्प पर क्लिक करें।
- ड्रॉपडाउन मेनू में राज्य के रूप में Rajasthan चुनें, फिर अपना जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव चुनें।
- 'Get Report' पर क्लिक करते ही आपके गांव की पूरी सूची सामने आ जाएगी। यदि सूची में आपका नाम है, तो आपकी किस्त आने की पूरी संभावना है।
Rajasthan PM Kisan Yojana: इन 4 बड़ी गलतियों से रुक सकता है आपका पैसा
राजस्थान के कई किसानों का पैसा अक्सर तकनीकी कारणों से अटक जाता है। यदि आपने नीचे दिए गए कार्य पूरे नहीं किए हैं, तो आपकी 22वीं किस्त रुक सकती है:
अधुरा e-KYC: सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दी है। इसे पोर्टल या CSC सेंटर से तुरंत पूरा करें।
आधार-बैंक लिंकिंग: आपका आधार कार्ड आपके उस बैंक खाते से लिंक होना चाहिए जिसमें डीबीटी (DBT) सक्रिय हो।
लैंड सीडिंग (Land Seeding): आपकी कृषि भूमि के रिकॉर्ड का पोर्टल पर अपडेट होना अनिवार्य है।
बैंक विवरण में त्रुटि: नाम की स्पेलिंग या IFSC कोड में गलती होने पर भी भुगतान फेल हो जाता है।
Rajasthan PM Kisan Yojana: कब जारी होगी 22वीं किस्त?
हालांकि सरकार ने अभी तक 22वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख (Official Date) का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कृषि मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नवंबर 2025 की किस्त के बाद, रबी सीजन की जरूरतों को देखते हुए उम्मीद है कि फरवरी या मार्च 2026 के बीच यह राशि जारी की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan 22nd Installment: फरवरी में आएंगे पीएम किसान के पैसे! क्या-क्या हैं किस्त पाने की जरूरी शर्तें?












Click it and Unblock the Notifications